चंडीगढ़ कोआर्डिनेशन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडवाइजर से मिला, परीदा ने दिया मांगों को पूरा करने का भरोसा

कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ का डेलीगेशन चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परीदा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। परीदा ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 03:38 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 03:38 PM (IST)
चंडीगढ़ कोआर्डिनेशन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडवाइजर से मिला, परीदा ने दिया मांगों को पूरा करने का भरोसा
चंडीगढ़ कोआर्डिनेशन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडवाइजर मनोज परीदा से मिला।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ का डेलीगेशन चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परीदा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सलाहकार का धन्यवाद किया कि उन्होने जेम पोर्टल के ठेकेदारों द्वारा आउट सोर्सिंग वर्करों के हो रहे आर्थिक शोषण को रोकने के लिए अधकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

वहीं, डीसी रेट्स रिवाइज करने का प्रोसेस भी शुरू हो गया है और नगर निगम से रिटायर्ड हुए 172 मुलाजिमों के पेंशन का लाभ देने के भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 13 फरवरी को सलाहकार की कोऑर्डिनेशन कमेटी के साथ हुई मीटिंग में किए वायदे को पूरा किया है। इसलिए आज यूटी इंप्लाइज की तरफ से उनका धन्यवाद किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने उनसे अनुरोध किया कि आउट सोर्सिंग वर्करों की जॉब सिक्योरिटी के लिए भी जल्द कदम उठाए जाएं। ठेका बदलने पर वर्कर को न बदला जाए और ठेकेदारों के खिलाफ पेंडिंग पड़ी शिकायतों पर विजिलेंस इंक्वारी करवा कर उनपर कार्रवाई की जाए। अगर इस भ्रष्टाचार में कोई अधिकारी शामिल है तो उसके खिलाफ भी करवाई की जाए।

सलाहकार ने भरोसा दिलाया के इस संबंध में भी जल्द फैसला लिया जाएगा। डेलीगेशन में सतिंदर सिंह प्रधान, राकेश कुमार महासचिव, हरिमोहन, रागबिर सिंह, वरिंदर बिष्ट, चरणजीत सिंह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी