कांग्रेस ने कहा, भाजपा स्पष्ट करे कि वह पशु संस्कार प्लांट के समर्थन में है या खिलाफ

पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी ने कहा कि पशु शव दाह प्लांट को लेकर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 09:38 AM (IST)
कांग्रेस ने कहा, भाजपा स्पष्ट करे कि वह पशु संस्कार प्लांट के समर्थन में है या खिलाफ
कांग्रेस ने कहा, भाजपा स्पष्ट करे कि वह पशु संस्कार प्लांट के समर्थन में है या खिलाफ

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-25 में लगने वाले पशु शव दाह प्लांट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षद शीला देवी के नेतृत्व में इसके विरोध में रोष प्रकट किया। इससे पहले उन्होंने भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए देश के जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सतपाल बिड़ला, ओम प्रकाश सैनी, प्रेम लता, ज्योति हंस, मीनू कालरा, मनीषा जी, मोना जी, विक्रम, संजीव बिड़ला, दीपक, हरजिंदर सिंह प्रिंस, अश्वनी कुमार, सतीश मचल और ललित ने भी भाग लिया।

पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी ने कहा कि पशु शव दाह प्लांट को लेकर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। भाजपा और मेयर राजबाला मलिक इस प्रस्ताव को सदन में लेकर आई क्योंकि पार्टी के पार्षद प्लांट को डड्डूमाजरा में लगाने का मन बना चुके हैं। सवाल यह उठता है कि अगर भाजपा पार्षद इस प्लांट के विरोध में हैं तो वह यह एजेंडा हाऊस में लेकर ही क्यों आए। भाजपा की आपसी गुटबाजी और क्षेत्रवाद से ग्रसित कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया कि यह प्लांट इंडस्ट्रियल एरिया में न लगाएं। लेकिन यह प्लांट गलत ढंग से सेक्टर-25 में लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। ठीक तो यह रहता कि इसके लिए वे कोई अन्य जगह तलाशते।

प्लांट सेक्टर-25 में नहीं लगने देगी कांग्रेस

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और उनके सभी पार्षदों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे सभी इस प्लांट के विरोध में है कांग्रेस किसी भी कीमत पर यह प्लांट सेक्टर-25 में नहीं लगने देगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी