टंडन के विरोधियों को झटका, लोकसभा चुनाव तक नहीं बदलेगा चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष

संजय टंडन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने वाले उनके विरोधी नेताओं के लिए एक झटके वाली खबर है कि हाईकमान ने टंडन का कार्यकाल और बढ़ा दिया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:36 PM (IST)
टंडन के विरोधियों को झटका, लोकसभा चुनाव तक नहीं बदलेगा चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष
टंडन के विरोधियों को झटका, लोकसभा चुनाव तक नहीं बदलेगा चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। संजय टंडन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने वाले उनके विरोधी नेताओं के लिए एक झटके वाली खबर है कि हाईकमान ने टंडन का कार्यकाल और बढ़ा दिया है।18 जनवरी को उनका 9 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन इसके बावजूद उनके कार्यकाल की एक्सटेंशन और बढ़ा दी गई है।संजय टंडन को हाईकमान की ओर से बता दिया गया है कि लोकसभा तक वही अपने पद पर बने रहेंगे। जबकि हकीकत यह है कि अक्टूबर माह तक अब टंडन के हटने की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि लोकसभा के बाद अक्टूबर माह में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होंगे।

इतने लंबे समय तक नहीं रहा कोई अध्यक्ष

इतने लंबे समय तक देश भर में कोई भाजपा अध्यक्ष नहीं रहा है। कोई भी प्रदेश अध्यक्ष दो कार्यकाल छह साल से ज्यादा समय तक अध्यक्ष नहीं रह सकता है, लेकिन अब टंडन के तीन कार्यकाल पूरे हो गए हैं। इसके बावजूद उन्हें एक्सटेशन मिल गई है।

नौ साल में भाजपा हुई मजबूत, दूर नहीं कर पाए गुटबाजी

लोकसभा चुनाव तक टंडन को अध्यक्ष रहने की जानकारी सगठन मंत्री दिनेश कुमार को भी दे दी गई है।18 जनवरी को जिस दिन संजय टंडन का कार्यकाल पूरा हुआ है, उसी दिन मेयर चुनाव थे और इस चुनाव में भाजपा के 5 वोट भी क्राॅस हुए थे।मालूम हो कि इन 9 साल के कार्यकाल में जहां शहर में भाजपा का संगठन शहर में मजबूत हुई है वही शहर में नेताओं की गुटबाजी भी काफी बढ़ी है।जिसे हाईकमान और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी दूर नहीं कर पाएं हैं।मेयर चुनाव में क्राॅस वोटिंग भी इसी गुटबाजी के कारण हुई है।

कार्यकाल बढ़ाने का यह भी एक कारण

हाईकमान द्वारा लगातार टंडन के कार्यकाल को एक्सटेंश्न देने का एक बड़ा कारण यह है कि वह स्थानीय स्तर पर इस तरह का कोई नया अध्यक्ष का नाम ही तय नहीं कर पा रहे हैं। टंडन अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी टिकट के भी प्रबल दावेदार कार। उनकी विरोधी नेता कई बार हाईकमान से टंडन को हटाने की मांग कर चुके हैं। जबकि अब जैन गुट पूर्व मेयर देवेश मोदगिल को भाजपा का नया अध्यक्ष बनाने के लिए लाॅबिंग कर रहा है। जबकि टंडन खुद भी राष्ट्रीय सगठन मंत्री रामलाल को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर चुके हैं।

यह कहते हैं संजय टंडन

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि हाईकमान उन पर लगातार भरोसा दिखा रही है तो इसके लिए वह पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय सगठन मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।अगला लोकसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी