Chinese apps पर प्रतिबंध लगाने को BJP मान रही बड़ी उपलब्धी, प्रचार में जुटे नेता

चंडीगढ़ भाजपा ने निर्णय लिया है कि कोरोना काल में जो सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं उनका अधिक से अधिक प्रचार किया जाए।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 11:15 AM (IST)
Chinese apps पर प्रतिबंध लगाने को BJP मान रही बड़ी उपलब्धी, प्रचार में जुटे नेता
Chinese apps पर प्रतिबंध लगाने को BJP मान रही बड़ी उपलब्धी, प्रचार में जुटे नेता

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 59 चीन निर्मित एप्स पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं में क्रेडिट लेने की होड़ लग गई है। नेताओं की ओर से इसका शहरवासियों में ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जा रहा है। कोरोना की लड़ाई में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति सक्रिय है। ऐसे में चंडीगढ़ भाजपा ने निर्णय लिया है कि कोरोना काल में जो सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं, उनका अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रचार रणनीति बनाई हुई है। कांग्रेस ने पेट्राेल-डीजल के रेट को मुद्दा बनाया हुआ है।   

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वार्ड-20 से पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 59 चीन निर्मित एप्स पर प्रतिबंध लगाने को घोषणा का स्वागत किया है और इसे आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम बताते हुए इसकी सराहना की है। देवशाली ने कहा की वर्तमान में चीन से युद्ध के मैदान से अधिक आर्थिक मैदान पर लड़ने की आवश्यकता है। हिंदुस्तान चीन निर्मित वस्तुओं के लिए विश्व का सबसे बड़ा बाज़ार है। यदि भारतीय नागरिक चीन निर्मित वस्तुओं का उपयोग बंद कर देंगे तो आर्थिक रूप से चीन की कमर टूट जाएगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'लोकल का वोकल' बनने और चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार करने के आह्वान का समर्थन करते हुए देवशाली ने कहा की 29 जून को नगर निगम सदन की बैठक में उन्होंने नगर निगम से यह प्रण लेने का अनुरोध किया कि नगर निगम के किसी भी कार्यों में चीन निर्मित वस्तुओं का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता दी जायेगी। वहीं कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि भाजपा लोगों के हित की बजाय सिर्फ दिखावा करने की राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि शहरवासी इसे भलि-भांति जानते हैं।

chat bot
आपका साथी