चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, वीकेंड लॉकडाउन को 'व्यापारी विरोधी' बताया

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि लॉकडाउन के कारण शहर के व्यापारियों की वित्तीय हालत खराब हो गई है। सरकार मदद करने के बजाय लॉकडाउन लगा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 05:48 PM (IST)
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, वीकेंड लॉकडाउन को 'व्यापारी विरोधी' बताया
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, वीकेंड लॉकडाउन को 'व्यापारी विरोधी' बताया

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी ने रविवार को यहां सेक्टर-22 में चंडीगढ़ प्रशासन और सांसद किरण खेर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद हर व्यापारी की वित्तीय स्थित कमजोर हुई है। इसके बाद भी व्यापारी लगातार प्रशासन और जरूरतमंदों की हर तरह से मदद करते रहे हैं, अपने कर्मचारियों को वेतन दे रहे हैं। फिर भी प्रशासन बार-बार व्यापारी विरोधी वीकेंड लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा रहा है।

पुंडीर ने कहा कि एक तरफ बार-बार लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण व्यापार ठप हो रहा है।  दूसरी ओर, भाजपा सरकार ने व्यापारियों का किराया तक माफ नहीं किया है। न ही उनके बिजली और पानी के बिल माफ किए हैं। पूरे लॉकडाउन में प्रशासन ने किसी भी तरह से व्यापारियों की मदद नहीं की है। लॉकडाउन हटाए जाने के बावजूद लोग अभी खुलकर खरीदारी नहीं कर रहे हैं। इस कारण शहर के व्यापारियों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। इस कठिन परिस्थिति में प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि वह व्यापारियों को आर्थिक पैकेज प्रदान करती। मदद करने के बजाय उलटा भाजपा सरकार उन्हें बर्बाद करने पर तुली हुई है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप कुमार, ओम प्रकाश तिवारी, सुनील मल्लन, सिमरनजीत सिंह धारीवाल, जस्सी लुबाना, अरविंद चौहान, शिशुपाल, ललित मोहन, दिनेश दलेरे, देविदंर छाबड़ी, विशाल गुप्ता, राधेश्याम यादव, विरेंद्र सिंह वीरू, मनोज राय, अरविंद, सुमित सबलोक, धीरेंदर विक्रम, हरचन दिलावर व पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

वीकेंड लॉकडाउन से समस्या बढ़ेगीः कश्यप

पार्टी महासचिव आरएम कश्यप ने कहा कि व्यापारी वर्ग से होने के बावजूद सत्ता में बैठे लोगों ने व्यापारियों के दर्द के प्रति संवेदनशीलता खो दी है। वीकेंड लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है बल्कि यह केवल समस्या बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित चंडीगढ़ प्रशासन को अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार से सीखने की जरूरत है। कैसे बाजारों को बंद किए बिना कोरोना महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है। चंडीगढ़ में प्रशासन कोरोना महामारी से निपटने में विफल रहा है। जब तक प्रशासन व्यापारी विरोधी वीकेंड लॉकडाउन को नहीं हटाता, तब तक आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ भर में विरोध जारी रखेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी