Black Fungus: चंडीगढ़ को Amphotericin B Injection की 280 डोज मिली, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी थी 5 हजार

केंद्र से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग (Chandigarh Health Department) को ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मरीजों के इलाज के लिए एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन (Amphotericin B Injection) की 280 डोज मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार इंजेक्शन की डोज मांगी थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 11:49 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 11:49 AM (IST)
Black Fungus: चंडीगढ़ को Amphotericin B Injection की 280 डोज मिली, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी थी 5 हजार
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को केंद्र से Amphotericin B Injection की 280 डोज मिली है।

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्र से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग (Chandigarh Health Department) को ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मरीजों के इलाज के लिए एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन (Amphotericin B Injection) की 280 डोज मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार इंजेक्शन की डोज मांगी थी। इंजेक्शन की पांच हजार डोज के लिए प्रशासन की ओर से अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपये भी दिए जा चुके हैं।

चंडीगढ़ के अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 25 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर के विभिन्न अस्पतालों में अब तक ब्लैक फंगस के 201 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। जो चंडीगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के भी हैं। पीजीआइ चंडीगढ़ में 147, जीएमसीएच-32 में 50, हीलिंग हॉस्पिटल में तीन और मुकुट हॉस्पिटल में एक मरीज भर्ती है।

अब तक 3,60,484 लोग टीकाकरण करा चुके

कोरोना बचाव के लिए चंडीगढ़ में टीकाकरण जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को शहर में 5,361 लोगों का टीकाकरण किया। 18 से 44 साल की उम्र के 4,736 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 3,60,484 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 24,665 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,385 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 22,655 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,176 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के अब तक 54,383 लोग वैक्सीन की पहली डोज और आठ लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

फ्रंटलाइन और हेल्थकेयर वर्कर बढ़ रहे टीकाकरण के लक्ष्य की ओर

45 से 60 साल की उम्र के 1,07,652 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 13,186 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 76,151 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 33,223 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 35,596 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 24,665 यानी 69.29 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। इसके अलावा 30,127 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 22,655 यानी 75.20 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी