भाजपा ने शुरू किया धन्‍यवाद प्रस्‍ताव अभियान, कोरोना योद्धाओं का कर रहे सम्‍मान

भाजपा ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान के लिए धन्यवाद प्रस्ताव अभियान छेड़ दिया है। भाजपा ने सोमवार को शहर के आला अधिकारियों के पास जाकर उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 04:19 PM (IST)
भाजपा ने शुरू किया धन्‍यवाद प्रस्‍ताव अभियान, कोरोना योद्धाओं का कर रहे सम्‍मान
भाजपा ने शुरू किया धन्‍यवाद प्रस्‍ताव अभियान, कोरोना योद्धाओं का कर रहे सम्‍मान

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान के लिए धन्यवाद प्रस्ताव अभियान छेड़ दिया है। भाजपा ने सोमवार को शहर के आला अधिकारियों के पास जाकर उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा।सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद नेताओं के साथ मेयर राजबाला मलिक और नगर निगम कमिश्नर केके यादव को धन्यवाद करने के लिए पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि शाम तक हर विभाग के आला अधिकारी के पास जाकर उन्हें धन्यवाद प्रस्ताव शहर वासियों के प्रति सौंपा जाएगा।

मेयर राजबाला मलिक ने भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का प्रस्ताव भेंट करने पर आभार व्यक्त किया। मेयर राजबाला मलिक का कहना है कि इस समय नगर निगम का हर कर्मचारी कोरोना योद्धा के तौर पर काम कर रहा है। भाजपा नेताओं ने डीसी और सलाहकार मनोज परीदा को भी धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा है।

मालूम हो कि भाजपा ने 25,000 शहर वासियों से हस्ताक्षर करवाकर धन्यवाद प्रस्ताव तैयार किए हैं पिछले सप्ताह भाजपा के नेताओं ने प्रशासक वीपी सिंह बदनोर को भी धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि इस समय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पुलिस के सभी कर्मचारी लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं, ऐसे में हम जल्दी ही देश को कोरोना मुक्त बना देंगे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी