एक-दूसरे से Video Call पर बात कर भावुक हुए बादल पिता-पुत्र, कोविड पॉजीटिव आनेे से अस्पताल में भर्ती हैं सुखबीर

कोरोना पॉजीटिव आने के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती शिअद अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पिता प्रकाश सिंह बादल से वीडियो कॉल पर बात हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बात कर भावुक हो गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 12:39 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 03:45 PM (IST)
एक-दूसरे से Video Call पर बात कर भावुक हुए बादल पिता-पुत्र, कोविड पॉजीटिव आनेे से अस्पताल में भर्ती हैं सुखबीर
बेटे सुखबीर से वीडियो काल कर बात करते पिता प्रकाश सिंह बादल।

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीडियो कॉल कर अपने बेटे एवं पूर्व डिप्टी सीएम शिअद प्रधान सुखबीर बादल से बात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। सुखबीर बादल इन दिनों गुरुग्राम स्थित मेदांता हास्पिटल में भर्ती हैं। वह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव आए थे।

बेटे सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में देख पिता प्रकाश सिंह बादल भावुक हो गए। उन्होंनेे बेटे का हौसला बढ़ाया कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। बता दें, प्रकाश सिंह बादल भी इन दिनों दिल्ली में ही हैं। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद बादल परिवार के तीन कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके कारण प्रकाश सिंह बादल भी दिल्ली स्थित आवास पर चले गए थे। सांसद हरसिमरत कौर बादल व उनके बच्चे भी दिल्ली में ही हैं। बादल निवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है।

यह भी पढ़ें: पति लंदन तो पत्नी अमेरिका में, गुरुग्राम के दंपती को चाहिए मैरिज सर्टिफिकेट, हाई कोर्ट से मिली अनुमति

सुखबीर बादल के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित अन्य कर्मचारियों के भी स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे, जिसमें प्रकाश सिंह बादल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन उनके तीन कर्मचारी पाजिटिव पाए गए। इनसमें एक उनकी महिला कुक, उसके पति व बादल के केयर टेकर के अलावा एक एसआइ की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार के कोरोना पर बड़े फैसले; कई पाबंदी लगाई, शादियों पर भी असर, शैक्षणिक संस्थाएं बंद

सुखबीर बादल 17 मार्च की शाम को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। डाक्टरों का कहना है कि वह कोरोना संक्रमित हैं लेकिन बुखार व अन्य कोई परेशानी नहीं है। बादल आराम से भोजन खा रहे हैं। उनका इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देख-रेख में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट में री-एंट्री पर नवजोत सिंह सिद्धू का शायराना अंदाज में खुलासा, ट्वीट कर कही बड़ी बात

बता दें, पंजाब में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि यह युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में 40 फीसद संक्रमित 30 साल से कम आयु वर्ग के हैं। गौरतलब है कि पिछले साल संक्रमित होने वाले में 45 साल से ऊपर आयुवर्ग वालों की संख्या ज्यादा थी। अब सरकार ने रोजाना होने वाली टेस्टिंग की संख्या 30 हजार से बढ़ाकर 35 हजार कर दी है। वहीं, मीटिंग में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में सभी स्वास्थ्य सेवाएं स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी से दो बच्चे हैं तो दूसरी पत्नी को Maternity Leave का अधिकार नहीं, चंडीगढ़ की महिला की याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला

chat bot
आपका साथी