शेड्यूल जारी होते ही उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया से शुरू की कैंपेनिंग

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए उम्मीदवार 26 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 09:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM (IST)
शेड्यूल जारी होते ही उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया से शुरू की कैंपेनिंग
शेड्यूल जारी होते ही उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया से शुरू की कैंपेनिंग

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : छह नवंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए उम्मीदवार 26 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरेंगे। लेकिन इससे पहले ही प्रधान और उप प्रधान पद पर लड़ने का मन बना चुके उम्मीदवार वकीलों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार वकील डोर-टू-डोर जाकर कैंपेनिग कम ही कर रहे हैं। इसकी जगह अबकी बार कैंपेनिग सोशल मीडिया के जरिये की जा रही है। उम्मीदवारों ने बताया कि हर बार की तरह इस साल शायद वकीलों की पार्टियां न हो, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण पाबंदी है। बता दें कि अभी प्रधान पद के लिए तीन और उप प्रधान पद के लिए दो वकील ही सामने आए हैं। हालांकि 26 अक्टूबर तक इस संख्या में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

ये उम्मीदवार कर रहे प्रचार

इस समय सोशल मीडिया के साथ टेक्स्ट मैसेज कर प्रचार किया जा रहा है। वर्ष 2010 में चंडीगढ़ बार एसोसिएशन में एग्जीक्यूटिव चुने गए थे उसके बाद 2016 मे ट्रेजरर फिर 2019 में सेक्रेटरी चुने गए। 11 वर्षो से वकालत कर रहे हैं। अगर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद चुने गए तो जजों और वकीलों के बीच कोआर्डिनेशन बनाने की कोशिश करेंगे7

-नीरज हंस, प्रधान पद के उम्मीदवार जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ में 2015 में उप प्रधान पद पर रह चुके हैं। पिछले 19 वर्षो से वकालत में हैं। अगर मैं प्रधान पद पर चुना गया तो वकीलों की वेलफेयर के लिए काम करूंगा। वकीलों को जो भी दिक्कतें इस समय आ रही हैं, उनका हल निकाला जाएगा। अभी डोर-टू-डोर के साथ सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे हैं।

-मुनीष दीवान, प्रधान पद के उम्मीदवार लोगों की सेवा करना ही उनका धर्म है। पहले पिता चौधरी हुकम सिंह हरियाणा के एमएलए रह चुके हैं। बार एसोसिएशन चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं। अगर मैं जीत गया तो कोरोना की वजह से वकीलों की जो आर्थिक स्थिति खराब हुई है, उसे मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

-भाग सिंह सुहाग, प्रधान पद के उम्मीदवार जूनियर वकीलों की मदद करने से लेकर वकीलों को व्हीकल पार्किग के लिए होने वाली समस्या का निदान सबसे पहले करेंगे। 14 वर्षो से वकालत कर रहे हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वकीलों की भलाई के लिए जो भी करना पडे़गा, वह करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

-पलविदर सिंह लक्की, उप प्रधान पद के उम्मीदवार वर्ष 2011 से वकालत कर रहे हैं। इससे पहले एग्जीक्यूटिव मेंबर चुने जा चुके हैं। इस बार अगर उप प्रधान पर जीत मिली तो वकीलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले कोर्ट की सुनवाई पहले की तरह हो सके इस पर काम करेंगे।

-अंकित गुप्ता, उप प्रधान पद के उम्मीदवार

chat bot
आपका साथी