'Lockdown में घर को ही बना लिया फोटोग्राफी स्टूडियो, ग्लास रिफ्लेक्शन से रंगों के साथ करें क्रिएटिविटी'

कलाकार प्रवीण जग्गी ने कहा मैंने रंगों के साथ एक्सपेरीमेंट किया। रंग और इसका रिफ्लेक्शन इसमें अहम रहा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2020 03:59 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 03:59 PM (IST)
'Lockdown में घर को ही बना लिया फोटोग्राफी स्टूडियो, ग्लास रिफ्लेक्शन से रंगों के साथ करें क्रिएटिविटी'
'Lockdown में घर को ही बना लिया फोटोग्राफी स्टूडियो, ग्लास रिफ्लेक्शन से रंगों के साथ करें क्रिएटिविटी'

चंडीगढ़, [शंकर सिंह]। कलाकार हूं, ऐसे में लॉकडाउन कहां रोक सकता है। अंदर की क्रिएटिविटी तो आवाज देती ही रहती है। ऐसे में कैमरा हाथ में लेकर घर के कोने ही खोज लिए। कोनों में नए एंगल तलाश रहा था, लेकिन कोई खास एंगल सूझे नहीं। तभी किसी ने ग्लास रिफ्लेक्शन के बारे में बताया, तो ये नए अंदाज की फोटोग्राफी मुझे बहुत पसंद आई। कलाकार प्रवीण जग्गी कुछ इन्हीं शब्दों में अपनी फोटोग्राफी पर बात करते हैं। 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का समय उनके लिए फोटोग्राफी से जुड़ा रहा। लॉकडाउन मेरे लिए करीबन 21 दिनों का नहीं, बल्कि एक महीने का रहा। दरअसल, वृंदावन से होली की तस्वीरें खींचने के बाद, मैं 12 मार्च से ही लॉकडाउन रहा। मैं घर में भी फोटोग्राफी के नए आयामों के बारे में सोचने लगा। लेकिन घर में इतना स्पेस नहीं था कि क्रिएटिव फोटोग्राफी कर सकूं। इस दौरान ट्राईसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी के सदस्यों ने मदद की। उन्होंने ग्लास फोटोग्राफी के बारे में बताया। मैंने रंगों के साथ एक्सपेरीमेंट किया। रंग और इसका रिफ्लेक्शन इसमें अहम रहा। रंगों के लिए मैंने तरह-तरह के आर्टिफिशियल जो घरों में रहे उन्हें इस्तेमाल किया गया। इससे एक अलग ही तरह की तस्वीरें और एंगल निकल कर सामने आए। यह एक तरह से लॉकडाउन में की गई सर्च है। इसके अलावा मैंने घर में ही स्टिल लाइफ से जुड़ी कई तस्वीरें भी क्लिक की हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी