पटोला का मिनिंग है परिणीति चोपड़ा : अर्जुन कपूर

प-प पटोला का मिनिंग परिणीति है। परिणीति जो कि फिल्म में मेरी को-एक्ट्रेस है और मुझे फिल्म में पूरा करने वाली है। जिसके कारण इसे ही पटोला कहा गया है। यह बातें अभिनेता अर्जुन कपूर ने शहर में फिल्म नमस्ते लंदन की प्रमोशन पर पहुंचने के दौरान कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 01:34 AM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 01:34 AM (IST)
पटोला का मिनिंग है परिणीति चोपड़ा : अर्जुन कपूर
पटोला का मिनिंग है परिणीति चोपड़ा : अर्जुन कपूर

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प-प पटोला का मिनिंग परिणीति है। परिणीति जो कि फिल्म में मेरी को-एक्ट्रेस है और मुझे फिल्म में पूरा करने वाली है। जिसके कारण इसे ही पटोला कहा गया है। यह बातें अभिनेता अर्जुन कपूर ने शहर में फिल्म नमस्ते लंदन की प्रमोशन पर पहुंचने के दौरान कहीं। अर्जुन कपूर अपनी नई फिल्म नमस्ते लंदन और पटोला गाने की प्रमोशन के लिए एलांते मॉल पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने फिल्म की प्रमोशन करने के साथ-साथ फिल्मों के गानों पर भी जमकर डांस किया। इस मौके पर अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा और बादशाह भी मौजूद रहे। नमस्ते लंदन की प्रमोशन के लिए शहर पहुंचे अर्जुन, परिणीति और बादशाह। फिल्म के गानों पर जमकर किया डांस। युवाओं ने रैप के साथ किया बादशाह का स्वागत

फिल्म की प्रमोशन पर पहुंचने पर अर्जुन, परिणीति और बादशाह की दर्शकों की तरफ से जोरदार स्वागत किया। बादशाह के लिए जहां पर युवाओं ने रैप करके सुनाया वहीं वह शहर के दंपतियों ने कलै नहीं जाना नहीं ता शोर मच जाएगा और काला चश्मा जचदां है पर जमकर डांस किया। इन गानों पर जहां पर युवाओं ने जमकर डांस किया वहीं पर बच्चों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। अर्जुन है पूरा पंजाबी : बादशाह

पटोला गाने के बारे में बोलते हुए बादशाह ने कहा कि गाना अर्जुन के लिए बनाया गया है क्योंकि इसका डांस पंजाबी है। बहन सोनम की शादी में कुर्ता फाड वाला डांस सबसे ज्यादा अर्जुन ने किया है। इसके अलावा परिणीति की लुक भी पंजाबी लड़की जैसी है, जिसके कारण इस गाने को रैप के साथ पेश किया गया है।

chat bot
आपका साथी