सप्लाई देने दिल्ली से चंडीगढ़ आई अफ्रीकन महिला 60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने एक अफ्रीकन महिला को 60 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Wed, 08 May 2019 05:04 PM (IST) Updated:Wed, 08 May 2019 05:04 PM (IST)
सप्लाई देने दिल्ली से चंडीगढ़ आई अफ्रीकन महिला 60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
सप्लाई देने दिल्ली से चंडीगढ़ आई अफ्रीकन महिला 60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

जासं, मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने एक अफ्रीकन महिला को 60 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान माला मैरी निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है, जोकि मूल रूप से सिटी कोंगसांबा सेंट्रल अफ्रीका की रहने वाली है। आरोपित महिला के खिलाफ एसटीएफ थाना फेज-4 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक महिला अपने पक्के ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए चंडीगढ़ से फर्नीचर मार्केट की ओर आ रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मदनपुर चौक पर नाकाबंदी के दौरान उक्त महिला को काबू कर लिया। जब उसकी तालाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह नवादा नई दिल्ली में अकेली रहती है और कोरियर का काम करती है। वह आज चंडीगढ़ व मोहाली में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आई थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी