आम आदमी पार्टी हर वार्ड में बनाएगी शेडो काउंसलर, UK की तर्ज पर हाेगी नियुक्ति Chandigarh News

आम आदमी पार्टी ने सुपर-30 के बाद शेडो काउंसलर (पार्षद) बनाने का फैसला किया है।यूके में हर मंत्री के साथ शेडो मंत्री विपक्ष की ओर से नियुक्त किया जाता है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 02:49 PM (IST)
आम आदमी पार्टी हर वार्ड में बनाएगी शेडो काउंसलर, UK की तर्ज पर हाेगी नियुक्ति Chandigarh News
आम आदमी पार्टी हर वार्ड में बनाएगी शेडो काउंसलर, UK की तर्ज पर हाेगी नियुक्ति Chandigarh News

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। आम आदमी पार्टी ने सुपर-30 के बाद शेडो काउंसलर (पार्षद) बनाने का फैसला किया है।निर्वाचित पार्षदों के बराबर आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को हर वार्ड में शेडो काउंसलर नियुक्त करेगी। आप के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि यूके में चुनी गई कैबिनट के बराबर शेडो कैबिनेट बनाई जाती है जिस कारण वहां पर कभी भी पक्ष और विपक्ष में विवाद नहीं होता है।

यूके में हर मंत्री के साथ शेडो मंत्री विपक्ष की ओर से नियुक्त किया जाता है। इसी तरह से यहां भी हर वार्ड में शेडो काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी जोकि निर्वाचित सदस्याें की तरह लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल कराने का प्रयास करेगा।

प्रेम गर्ग का कहना है कि नगर निगम में जब अहम मुद्दाें पर मीटिंग होगी या सदन की बैठक होगी तो उससे पहले उन मुद्दों पर शेडो काउंसलर लोगों के बीच चर्चा करेंगे। इसके बाद लोगों की राय से नगर निगम के पार्षदों और अधिकारियाें को अवगत कराया जाएगा।

नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज

मालूम हो कि हाल ही में आप ने अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए हर वार्ड से दावेदारों के नाम उनके बायोडाटा सहित मांगे हैं। बाद में मंथन के बाद चयनित 30 उम्मीदवारों की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात कराई जाएगी।

जल्द ही शहर के सभी 26 वार्ड में शेडो काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे जो लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। अभी तक प्रशासन और नगर निगम की ओर से नीतियां बनाकर थोप दी जाती है। जबकि जनता क्या चाहती है इस बारे में पता नहीं किया जाता है। शेडो काउंसलर बनने वाले हर नीति पर लोगों से राय लेकर प्रशासन और नगर निगम को अवगत करवाएगी। -प्रेम गर्ग , संयोजक  आप 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी