चंडीगढ़ और पंजाब में 40 प्रतिशत लोग ओवरवेट, इन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा

पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक गलत खानपान की आदतों के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ज्यादातर लोग ओवरवेट पाए गए हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 09:31 AM (IST)
चंडीगढ़ और पंजाब में 40 प्रतिशत लोग ओवरवेट, इन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा
चंडीगढ़ और पंजाब में 40 प्रतिशत लोग ओवरवेट, इन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। पंजाब और चंडीगढ़ में 40 प्रतिशत लोग ओवरवेट हैं और उनमें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। यह दावा पीजीआइ चंडीगढ़ ने किया है। शरीर का सामान्य से ज्यादा वजन होने के कारण ही पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण है लोगों की अनियमित जीवनशैली। गलत खानपान की आदतों के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ज्यादातर लोग ओवरवेट पाए गए हैं।

द इंडियन रेगुलेटरी बॉडी, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी आफ इंडिया (एफएसएसएआइ) के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रिपोर्ट जारी कर चेताया है कि खाना बनाने के मामले में प्रयोग होने वाले खाद्य तेल में 2 प्रतिशत तक ट्रांसफैट की कैपिंग की जानी चाहिए ताकि लोगों में ट्रांसफैट की समस्या रोकी जा सके।

ओवरवेट लोगों के लिए घातक साबित हो रहा कोरोना संक्रमण

पीजीआइ के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. सोनू गोयल के मुताबिक ओवरवेट लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण घातक साबित हो रहा है। ये वायरस लोगों की सांस नली के साथ-साथ फेफड़ों पर प्रहार करता है। जिस कारण अत्याधिक वजन वाले लोगों में यह घातक रूप ले रहा है। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी है, लोग खुद को तंदुरुस्त रखें। पौष्टिक आहार के साथ-साथ नियमित व्यायाम करें।

पंजाब और चंडीगढ़ में 30 फीसद लोगों का दिल स्वस्थ नहीं

पीजीआइ के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. सोनू गोयल के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में 40 प्रतिशत लोग ओवरवेट हैं। इसके कारण 28 प्रतिशत लोगों की ओवरवेट के चलते हार्ट अटैक के कारण मौत हो रही है। डॉ. सोनू गोयल ने बताया कि पूरे देश में पंजाब में सबसे ज्यादा लोगों में ट्रांसफैट का सेवन करते हैं जोकि गलत खानपान की वजह से बढ़ रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों में ट्रांसफैट की समस्या बढ़ने के कारण दिल के रोग बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में 30 प्रतिशत लोगों का दिल स्वस्थ नहीं है।

ट्रांसफैट को ऐसे करें कंट्रोल

पीजीआइ के डॉक्टरों के मुताबिक विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 2018 की रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब के लोगों को अपने खाने -पीने की चीजों में से ट्रांसफैट की मात्रा घटानी चाहिए। उन्हें दिनभर में सिर्फ एक प्रतिशत तक ट्रांसफैट का सेवन करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति दिनभर में दो हजार कैलरी वाले खाने का सेवन कर रहा है तो उसे 2.2जी प्रतिदिन ट्रांसफैट का ही सेवन करना चाहिए।

अत्यधिक ट्रांसफैट के कारण भारत में हर साल हो रही 60 से 75 हजार मौतें

भारत में हर साल लोगों में अत्याधिक ट्रांसफैट होने के कारण 60 से 75 हजार मौतें हो जाती है। पूरे देश में पंजाब के लोगों में सबसे ज्यादा ट्रांसफैट है। इसके कारण लोगों में दिल की बीमारियां और मोटापा सबसे ज्यादा पाया गया है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, हमें लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इसमें गैर-संचारी रोगों को रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाना शामिल है जो उन्हें कोरोनो वायरस के लिए अधिक संवेदनशील बना सकते हैं और समय से पहले मौत का कारण बन सकते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी