Coronavirus Effect: चंडीगढ़ से 15 फ्लाइटें रद, रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च तक लॉक डाउन

विमानन कंपनियों की दलील है कि कोरोना संक्रमण और न फैले इसी लिहाज की वजह से फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। यात्रियों को सलाह है कि वे बिना पूर्व जानकारी के मूव न करें।

By Edited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 09:13 AM (IST)
Coronavirus Effect: चंडीगढ़ से 15 फ्लाइटें रद, रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च तक लॉक डाउन
Coronavirus Effect: चंडीगढ़ से 15 फ्लाइटें रद, रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च तक लॉक डाउन

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। कोरोना वायरस के खतरे के कारण लोगों ने हवाई यात्राएं टाल दी हैं। यात्रियों की संख्या में लगातार कमी को देखते हुए विमानन कंपनियों ने भी अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। सोमवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 15 फ्लाइट्स कैंसिल रही। विमानन कंपनियों की दलील है कि कोरोना संक्रमण और न फैले, इसी लिहाज की वजह से फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। एयर एशिया ने दिल्ली -चंडीगढ़ -दिल्ली के बीच जाने वाली फ्लाइट 5-332 कैंसिल कर दी है।

आज गोएयर की छह फ्लाइट्स कैंसिल

विमानन कंपनी गोएयर की सोमवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (जी 8-104), अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट (जी8 109), मुंबई जाने वाली फ्लाइट (जी8 562), हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट (जी8 514), मुंबई जाने वाली फ्लाइट (जी8 2507), दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (जी8 138) वाली फ्लाइट रद रहेंगी।

इंडिगो ने रद की चार फ्लाइट

विमानन कंपनी इंडिगो में अपनी चार फ्लाइट्स सोमवार को कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (6ई 842), मुंबई जाने वाली फ्लाइट (6ई 264), चंडीगढ़ से गोवा जाने वाली फ्लाइट (6ई 677) और चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (6ई 491) रद रहेंगी।

विस्तारा ने 23 से 27 मार्च तक रद की अपनी चार फ्लाइट

विमानन कंपनी विस्तारा ने अपनी चार फ्लाइट्स का संचालन 23 मार्च से 27 मार्च तक रद कर दिया है। विस्तारा ने दिल्ली -चंडीगढ़ -दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाइट (यूके 667,668), मुंबई-चंडीगढ़ -मुंबई जाने वाली फ्लाइट (यूके 637,638), दिल्ली-चंडीगढ़ दिल्ली जाने वाली फ्लाइट (यूके 637,638) और मुंबई -चंडीगढ़ -मुंबई जाने वाली फ्लाइट (यूके 651,652) रद की हैं।

ट्रेनें भी नहीं चलेंगी

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 23 से 31 मार्च रात 12 बजे तक लॉक डाउन कर दिया गया है। अंबाला मंडल के डीआरएम जी मोहन सिंह ने बताया कि अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले किसी भी स्टेशन से कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो ट्रेन रास्ते में हैं, वे अपने अंतिम स्टेशन तक पहुचेंगी।

रविवार को सिर्फ तीन ट्रेन पहुंची रेलवे स्टेशन

जनता क‌र्फ्यू के दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन एक भी ट्रेन का संचालन नहीं हुआ है। लेकिन जो ट्रेन 21 मार्च की चली थी उनमें से तीन ही आईं। रेलवे स्टेशन पर रेलवे की तरफ से स्नैक बार और टी-स्टाल पूरी तरह से बंद हैं। इसके साथ ही विभाग के तरफ से पार्सल,रिजर्वेशन काउंटर भी बंद कर दिया गया।

जाने वाली तिथि से 15 दिन बाद तक रिफंड होगा टिकट

रेलवे की तरफ से जारी एडवाजरी के अनुसार यात्रियों को टिकट रिफंड के धक्कामुक्की नहीं करना चाहिए। यात्री अपनी यात्रा की तिथि से 15 दिन बाद तक टिकट रद करवा सकता है। यही रेलवे की तरफ से टिकट के मूल्यों मे कोई कटौती नही की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी