खुद को पीएनबी एग्जीक्यूटिव बताकर 11.93 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी, दो आरोपित झारखंड से गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक का कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताकर सेक्टर-23 की सुनीता दीवान से 1192699 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को चंडीगढ़ साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:43 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:43 AM (IST)
खुद को पीएनबी एग्जीक्यूटिव बताकर 11.93 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी, दो आरोपित झारखंड से गिरफ्तार
खुद को पीएनबी एग्जीक्यूटिव बताकर 11.93 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी, दो आरोपित झारखंड से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

पंजाब नेशनल बैंक का कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताकर सेक्टर-23 की सुनीता दीवान से 11,92,699 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को चंडीगढ़ साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायकर्ता सुनीता दीवान ने सेक्टर-17 थाने में एक दिसंबर 2020 को शिकायत दी थी। इस पर डीएसपी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सुराग लगने पर साइबर सेल की टीम आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड रवाना हो गई थी। पकड़े गए आरोपितों की पहचान झारखंड के जिला जामतारा के गांव बिराजपुर के शाबुद्दीन अंसारी हामिद मियां और शरिफ अंसारी के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ लाया गया है। पुलिस ने आरोपित शाबुद्दीन का 19 अप्रैल तक रिमांड हासिल किया है।

ऐसे की धोखाधड़ी

चंडीगढ़ साइबर क्राइम सेल को दी शिकायत में सुनीता दीवान ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में उनका सेविग अकाउंट है। जब वह अपने सेविग अकाउंट से पैसे निकालतीं, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पैसे निकलवाने पर कोई मैसेज नहीं आता था। इस पर सुनीता दीवान ने गूगल पर जाकर पीएनबी कस्टमर केयर नंबर को सर्च किया। उसके बाद शिकायतकर्ता सुनीता दीवान के मोबाइल नंबर पर पीएनबी के बतौर कस्टमर केयर और एग्जीक्यूटिव का कॉल आने लगा। सुनीता ने बताया कि एक बार उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात ने खुद को पीएनबी कस्टमर केयर का एग्जीक्यूटिव बताया और उपके अकाउंट नंबर के एटीएम कार्ड की डिटेल, पीन और ओटीपी की जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से रकम निकाल लिए। पुलिस को आरोपितों के पास से कुछ सामान भी बरामद हुए हैं।

chat bot
आपका साथी