फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे डीलर

केवल भारती, चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा कार बाजार साईट्स को नीलाम करने के फैसले से कई डीलर

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 01:00 AM (IST)
फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे डीलर

केवल भारती, चंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा कार बाजार साईट्स को नीलाम करने के फैसले से कई डीलर कार बाजार छोड़ कर भाग जाएंगे, क्यों कि निगम ने नीलामी की जो आरक्षित राशि तय की है, उससे डीलरों के खर्चे दोगुने हो जाएंगे। सोमवार को निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में सेक्टर 7 मध्य मार्ग पर हर रविवार को लगने वाले कार बाजार को नीलाम करने के फैसले से कार डीलरों में भारी रोष है। हालांकि हाई कोर्ट के निर्देश पर नगर निगम ने कार बाजार के लिए नई नीति निर्धारित की है। इस कारण डीलर इस फैसले का खुल कर विरोध करने से कतरा रहे हैं और निगम के फैसले परकानूनी राय ले रहे हैं।

एक ही डीलर दे सकेगा बिड

मार्केट में प्रत्येक शोरूम के आगे 60 साईट्स हैं, जिन पर इस समय 43 कार डीलरों का कब्जा है। एक साईट में केवल 12 कारें पार्क हो सकती हैं। जबकि कई बड़े डीलरों के पास एक दिन में 50 से 60 कारें बिकने के लिए आती हैं। निगम द्वारा निर्धारित नीलामी की शर्तो के अनुसार एक साईट पर एक ही डीलर बिड दे सकेगा। अब ये डीलर दो या तीन साईट लेने के लिए रिश्तेदारों का सहारा लेंगे या फिर छोटे डीलरों से पार्टनरशिप करेंगे।

दोगुने हो जाएंगे डीलरों के खर्च

कार बाजार डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन रुपिंदरवीर सिंह पप्पू के अनुसार निगम द्वारा घोषित नई नीति से 25-30 से पुरानी कारों का कारोबार कर रहे बहुत से डीलरों का बिजनेस प्रभावित होगा। क्योंकि नीलामी की शर्ते ही एसी हैं जिससे डीलरों के खर्चे दोगुने हो जाएंगे। इसके अलावा शोरूम के आगे 33 फुट के फ्रंट में केवल 12 कारें ही पार्क हो पाएंगी। इस कारण कारों की डिसप्ले घट क आधी रह जाएगी। इससे कई डीलर कारों का धंधा छोड़ सकते हैं। इस समय प्रत्येक डीलर निगम को तीन हजार रुपये के अलावा एक हजार रुपये कर्मचारियों पर खर्च कर रहे हैं। नीलामी के बाद यह खर्च 6 से 7 हजार तक पहुंच जाएगा और कारों की डिसप्ले भी कम हो जाएगी। एसोसिएशन निगम के फैसले की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करेगा। फैसले को कोर्ट में चैलेंज करने पर भी विचार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी