नेत्रहीन छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी : पाटिल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : वे आंखों से नहीं देख पाते हैं लेकिन मन की आंखों से संसार को देखते हैं। से

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 09:27 PM (IST)
नेत्रहीन छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी : पाटिल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : वे आंखों से नहीं देख पाते हैं लेकिन मन की आंखों से संसार को देखते हैं। सेक्टर 26 स्थित दृष्टिहीन विद्यालय के कुछ छात्रों ने मंगलवार को पंजाब राजभवन में यूटी प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल को अपने हाथों से बनाई डिजाइनर मोमबत्तिया देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शिवराज पाटिल ने ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के छात्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन्हें गर्व और सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाने की जरूरत है।

दृष्टिहीन विद्यालय सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल राजिंदर नाथ के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि आत्मनिर्भर और उपयोगी नागरिक बनाने के लिए इन बच्चों का विशेष ध्यान रखकर उन्हें घर जैसा वातावरण व उचित मार्गदर्शन दिया जाना बेहद जरूरी है। पाटिल ने ब्लाइंड संस्थान के प्रबंधन को आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ प्रशासन उनकी जायज मागों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एमपी सिंह, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केआइ कुमार और ब्लाइंड संस्थान की मानद सचिव प्रेम गिरधर भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी