यूथ कांग्रेस के प्रधान ने वर्करों की समस्याओं का हल करवाया

बठिडा देहाती यूथ कांग्रेस की तरफ से संगत ब्लॅाक और बठिडा ब्लॉक की मीटिग की गई। इस मौके जिला प्रधान लखविदर सिंह लक्खी ने यूथ कांग्रेस के वर्करों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका हल किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:07 PM (IST)
यूथ कांग्रेस के प्रधान ने वर्करों की समस्याओं का हल करवाया
यूथ कांग्रेस के प्रधान ने वर्करों की समस्याओं का हल करवाया

संसू, संगत मंडी : बठिडा देहाती यूथ कांग्रेस की तरफ से संगत ब्लॅाक और बठिडा ब्लॉक की मीटिग की गई। इस मौके जिला प्रधान लखविदर सिंह लक्खी ने यूथ कांग्रेस के वर्करों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका हल किया।

बठिडा देहाती हलके के यूथ कांग्रेस प्रधान जैक्सदीप सिंह जिम्मी नंदगढ़ ने कहाकि पिछले काफी लंबे समय से लोगों के कामों संबंधी, यूथ कांग्रेसी वर्करों ओ आ रही मुश्किलों का हल किया गया, इन मुश्किलों में आम लोगों की रुकी हुई बुढ़ापा पेंशन शुरु करवाई गई। इसके अलावा काटे गए राशन कार्ड दोबारा शुरु करवाए गए और गांवों में यूथ वर्ग के क्लब बनाने के लिए नौजवानों को जागरूक करने के लिए वर्करों की डयूटी लगाई गई। जिला प्रधान लखविदर सिंह लक्खी ने सभी वर्करों को अपील की कि कोरोना महामारी में घर में से निकलने में गुरेज किया जाए। इस मौके बठिडा ब्लॉक के प्रधान गुरपंथ सिंह गोल्डी, संगत ब्लॉक के प्रधान गुरलाभ सिंह, महासचिव सुखजिदर सिंह, बलदीप सिंह, रणजीत सिंह, हरमन ढिल्लो, कुलदीप मेहता, रणदीप सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी