महिलाओं को किया योग के प्रति जागरूक

बठिडा के गोपाल नगर के नजदीक राजीव गांधी कॉलोनी स्थित एक पार्क में पतंजलि परिवार की ओर पंजाब कार्यकारिणी सदस्य वीणा गर्ग की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 05:21 PM (IST)
महिलाओं को किया योग के प्रति जागरूक
महिलाओं को किया योग के प्रति जागरूक

संस, बठिडा : बठिडा के गोपाल नगर के नजदीक राजीव गांधी कॉलोनी स्थित एक पार्क में पतंजलि परिवार की ओर पंजाब कार्यकारिणी सदस्य वीणा गर्ग की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को योग करवाया गया। इस मौके वीणा गर्ग ने बताया कि कि पतंजलि परिवार की ओर से सेहत के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न स्थानों पर लगातार योग शिविर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिक व्यस्त होने के कारण अपनी सेहत का ध्यान नही रख पाती जिससे अनेक प्रकार के रोग लगने का भय बना रहता हैं, लेकिन योग के माध्यम से शरीर मे प्रवेश होने वाली हर बीमारी से बचाव किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हमे कम से कम 20 मिनट योग अवश्य करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी