भाजपा का चौथी बार देहात से बनाया बठिडा शहरी का जिला प्रधान

पूर्व प्रधान विनोद कुमार बिटा को दूसरी बार शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:11 AM (IST)
भाजपा का चौथी बार देहात से बनाया बठिडा शहरी का जिला प्रधान
भाजपा का चौथी बार देहात से बनाया बठिडा शहरी का जिला प्रधान

सुभाष चंद्र, बठिडा : भाजपा के शहर के वरिष्ठ नेताओं एवं अधिकतर कार्यकर्ताओं के अंदरखाते तमाम विरोध के बावजूद पूर्व प्रधान विनोद कुमार बिटा को दूसरी बार शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। यह घोषणा भाजपा की ओर से नियुक्त जिला चुनाव आब्जर्वर मोहन लाल सेठी ने सोमवार की दोपहर को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। हालांकि भाजपा की ओर से बीते रविवार को जिला अध्यक्ष पद के इच्छुक कार्यकर्ताओं से नामांकन पत्र भी भरवाए गए थे। इसमें 13 कार्यकर्ताओं ने कागज भरे थे। लेकिन नामांकन पत्र भरवाने यह चुनाव प्रक्रिया महज औपचारिकता ही साबित हुई। अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से भरे गए नामांकन पत्र धरे के धरे रह गए है। पार्टी के कड़े नियमों के साथ बंधे होने के कारण खुलकर न बोल पाने वाले नेता जहां यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर प्रधान उन पर थोपना ही था तो फिर नामांकन पत्र भरवाने का ड्रामा आखिर क्यों किया गया। उनके अनुसार वैसे यह बीते रविवार को ही नामांकन पत्र भरवाने के समय साफ हो गया था, कि पूर्व प्रधान को ही रिपीट किया जाएगा। क्योंकि नामांकन पत्रों के साथ उनसे नाम वापसी के फार्म भी भरवाए गए थे। चौथी बार बना देहात से बठिडा शहर का प्रधान

बीते दिनों जब जिला अध्यक्ष के पद के चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी तो शहर के कई नेताओं ने कहा था कि अगर इस बार भी देहात से किसी की शहरी जिला प्रधान के तौर पर नियुक्ति की गई तो कड़ा विरोध किया जाएगा। संभवत शहर के वर्कर सामूहिक रूप में इस्तीफे भी दे सकते हैं। अब देखना होगा कि यह नेता क्या कदम उठाते हैं। क्योंकि बिटा बठिडा के देहात भुच्चो मंडी से संबंध रखते हैं। पिछली लगातार चार टर्म से शहरी प्रधान देहात से ही बन रहा है। बिटा बोले- अपने सभी विरोधियों को साथ लेकर चलेंगे

होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब जिला चुनाव आबजर्वर मोहन लाल सेठी ने बिटा को दोबारा प्रधान नियुक्त किए जाने की घोषणा की तो उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद बिटा विरोधियों के चेहरे लटक गए। अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए बिटा ने कहा कि वह सभी वरिष्ठ नेताओं व वर्करों को साथ लेकर काम करेंगे। पार्टी का कोई विरोधी नहीं हैं, विरोध करने वाले उनके व्यक्तिगत विरोधी हैं। वह अपने सभी विरोधियों को साथ लेकर चलेंगे। अपनी पिछली कमियों को भी दूर करेंगे। नगर निगम के होने वाले चुनाव में बड़ी संख्या में पार्टी उम्मीदवारों को जिताकर न केवल शहर में बल्कि जिले में भी भाजपा का परचम लहरा देंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रांतीय महासचिव दियाल दास सोढ़ी, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अशोक भारती, अशोक बालियांवाली, सुनील सिगला, आशुतोष तिवारी, वरिदर शर्मा, संदीप अग्रवाल आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी