वरिदर संधू महासचिव तो आशुतोष बने भाजयुमो के प्रदेश सचिव

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन का विस्तार कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 06:10 AM (IST)
वरिदर संधू महासचिव तो आशुतोष बने भाजयुमो के प्रदेश सचिव
वरिदर संधू महासचिव तो आशुतोष बने भाजयुमो के प्रदेश सचिव

जागरण संवाददाता, बठिडा : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन का विस्तार कर दिया है। नए प्रांतीय विस्तार में बठिडा के तीन युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई सूची में युवा नेता वरिदर सिंह संधू को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया है। भाजयुमो के पूर्व जिला प्रधान तथा सर्वाधिक सक्रिय नेता आशुतोष तिवाड़ी को प्रदेश का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रवि मौर्य को प्रदेश आइटी विग का सह प्रभारी नियुक्त किया है। वरिदर संधू इससे पहले किसान मोर्चा के प्रधान थे। बताया जा रहा है उन्हें सिख कोटे में महासचिव का पद दिया गया है। आशुतोष तिवाड़ी पिछले लंबे समय भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी में भी काम कर चुके हैं और उसके प्रदेश महासचिव के पद पर रह चुके हैं। भाजयुमों के तीन साल तक जिला प्रधान रहे हैं। इसके अलावा भी कई अन्य पदों की जिम्मेदारियों की निर्वाह किया। नवनियुक्त नेताओं अपनी नियुक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी