हरियाणा मार्का शराब समेत तीन गिरफ्तार

चार लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 05:58 PM (IST)
हरियाणा मार्का शराब समेत तीन गिरफ्तार
हरियाणा मार्का शराब समेत तीन गिरफ्तार

जासं, संगत मंडी/रामा मंडी : थाना रामा व संगत पुलिस ने विभिन्न स्थानों से हरियाणा मार्का शराब बरामद कर चार लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें तीन आरोपितों की मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार होने में सफल रहा। थाना रामा के एएसआइ गुरमेज सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि आरोपित जंटा सिंह, राजू सिंह व जगतार सिंह वासी गांव ज्ञाना तीनों मिलकर हरियाणा से सस्ते दामों में शराब लाकर उसकी तस्करी करते है।

पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर आरोपित जगतार सिंह व जंटा सिंह को गिरफ्तार कर 48 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई, जबकि आरोपित राजू सिंह की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस ने तीनों पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह थाना संगत के एएसआइ अर्जुन सिंह ने गश्त के दौरान गांव जस्सी बागवाली से आरोपित जगतार सिंह वासी गांव चक रूलदू सिंह वाला को 15 बोतल देसी शराब हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी