कुष्ठ रोग के लक्षण और इलाज के बारे में बताया

सिविल सर्जन बठिडा के दिशा-निर्देशों के अनुसार और सीनियर मेडिकल अफसर नथाना डॉक्टर तेजवंत सिंह ढिल्लों की अगुआई में जिला कुष्ठ सोसायटी की तरफ से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नथाना से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:22 PM (IST)
कुष्ठ रोग के लक्षण और इलाज के बारे में बताया
कुष्ठ रोग के लक्षण और इलाज के बारे में बताया

संस, नथाना : सिविल सर्जन बठिडा के दिशा-निर्देशों के अनुसार और सीनियर मेडिकल अफसर नथाना डॉक्टर तेजवंत सिंह ढिल्लों की अगुआई में जिला कुष्ठ सोसायटी की तरफ से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नथाना से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जिला कुष्ठ अफसर डॉ. सीमा गर्ग ने रैली को संबोधित किया और कुष्ठ रोग के लक्षण और इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया के चमड़ी में हलके तांबे के रंग जैसे धब्बे होना कुष्ठ रोग की निशानी है। इस रोग से कभी न ठीक होने वाले जख्म हो जाते हैं। इस रोग के मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त किया जाता हैं। इस मौके पर अजैब सिंह, ब्लॉक एजुकेटर शिवानी, तेजेंद्र सिंह, और मनजिदर सिंह सेमा हाजिर रहे। स्कूल स्टाफ ने आई हुई टीम का और डॉक्टर सीमा गर्ग का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी