तेल चोरी करने से रोकने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट

एक व्यक्ति से रिफाइनरी की एक कंपनी में काम करने वाले छह लोगों ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:08 PM (IST)
तेल चोरी करने से रोकने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट
तेल चोरी करने से रोकने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट

जासं, बठिडा : गांव फूल्लोखारी स्थित गुरु गोबिद सिंह रिफाइनरी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर का काम करने वाले एक व्यक्ति से रिफाइनरी की एक कंपनी में काम करने वाले छह लोगों ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह पीड़ित व्यक्ति आरोपितों को रिफाइनरी की क्रेन से तेल चोरी करने से रोकता था। थाना रामा पुलिस ने पीड़ित सिक्योरिटी सुपरवाइजर की शिकायत पर आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

सुखप्रीत सिंह वासी गांव रामगढ़ भूंदड़ ने बताया कि वह रामा रिफाइनरी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर तैनात हैं। रिफाइनरी की अलंटी कंपनी की क्रेन काम पर लगी हुई। बीती 22 नवंबर को आरोपित सुरपवाइजर गुरविदर सिंह, हेल्पर अजय कुमार, जोनी, बिट्टू, मंगा सिंह व बोघा सिंह मिलकर क्रेन से तेल चोरी कर रहे थे। जब उन्होंने उन्हें रोका तो सभी लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी हवलदार रणधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित सुखप्रीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी