प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए किया जागरूक

एकलव्या कान्वेंट स्कूल गंगा अबलु में प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति बच्चों व अध्यापकों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 11:58 PM (IST)
प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए किया जागरूक
प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए किया जागरूक

संस, बठिडा : एकलव्या कान्वेंट स्कूल गंगा अबलु में प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति बच्चों व अध्यापकों को जागरूक किया गया। इस दौरान यूएन एजुकेटर के नरिदर बस्सी ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों व अध्यापकों को प्लास्टिक के होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। इस दौरान मैनेजमेंट, अध्यापक व बच्चों द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली। वहीं, चेयरमैन डॉ. तरसेम लाल गर्ग, नरिदर बस्सी ने स्कूल के स्टाफ को थैले बांटे। वहीं, प्रोग्राम में जसपाल कुमार जस्सी व गुरप्रीत सिंह ने भी शिरकत की। अंत में चेयरमैन डॉ. तरसेम लाल गर्ग द्वारा आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। सभी बच्चों व अध्यापकों को प्लास्टिक की रोकथाम के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के सीईओ रोहित कांसल, प्रिसिपल केके शर्मा, एएसओ गुरभेज सिंह व स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी