वर्षो से बंद पड़े चार आरओ प्लांट पर खर्च होंगे 10 लाख

वर्षों से बंद पड़े चार आरओ प्लांट अन्य स्थानों पर तब्दील किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 10:14 PM (IST)
वर्षो से बंद पड़े चार आरओ प्लांट पर खर्च होंगे 10 लाख
वर्षो से बंद पड़े चार आरओ प्लांट पर खर्च होंगे 10 लाख

जागरण संवाददाता, बठिडा: नए चुने गए पार्षदों की मांग पर शहर में विभिन्न स्थानों पर वर्षों से बंद पड़े चार आरओ प्लांट अन्य स्थानों पर तब्दील किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से इन बंद पड़े आरओ प्लांट की रिपेयर व तब्दीली पर करीब दस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। एफएंडसीसी (फाइनांस एंड कांट्रैक्ट कमेटी) की ओर से इनकी रिपेयर और तब्दीली पर खर्च होने वाली उक्त राशि को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्दी ही तब्दीली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

दरअसल, नए चुने गए विभिन्न पार्षदों ने क्षेत्र के विधायक व राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल से उक्त आरओ प्लांट को तब्दील करके उनकी मरम्मत कर चलाने की मांग की थी। इसके बाद वित्तमंत्री की ओर से नगर निगम के यह प्लांट तब्दील करने के निर्देश जारी किए गए थे। मेयर रमन गोयल ने कहा कि यह आरओ प्लांट वर्षों से बंद पड़े हुए थे। इनके बंद होने के भी अलग अलग कारण रहे हैं। ज्यादातर जमीनी पानी का ठीक न होना वजह रही है। अब इन आरओ प्लांटों की रिपेयर करके उन्हें अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इन प्लांटों का फायदा उठा सकें। इन आरओ प्लांटों को भूजल के अलावा वाटर सप्लाई की लाइन के साथ भी जोड़ा जाएगा। ये आरओ प्लांट किए जाएंगे नई जगह शिफ्ट

पूजां वाला मोहल्ला में देस राज सरकारी प्राइमरी स्कूल के नजदीक स्थित आरओ प्लांट को अग्रवाल स्ट्रीट, नजदीक धोबीघाट शिफ्ट किया जाएगा। धोबीआना बस्ती में गुरुद्वारा साहिब के निकट स्थित आरओ प्लांट को वार्ड नंबर 26 के पूजां वाला मोहल्ला में वाटर व‌र्क्स के नजदीक तब्दील किया जाएगा। गुरु नानक नगर में गुरुद्वारा साहिब के पास स्थित आरओ प्लांट को वार्ड नंबर 29 में तिकोनी की नजदीक नागपाल अस्पताल के पास लगाया जाएगा। कोठे अमरपुरा बस्ती स्थित आरओ प्लांट को वार्ड नंबर छह की कमला नेहरू में गुजराती क्वार्टर वाली पार्क के पास तब्दील किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी