सेवानिवृत्त कर्मी बोले, चुनाव मेनिफेस्टो में शामिल हों हमारी समस्याएं

निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि पेंशन नहीं मिलने से वह अब नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 09:37 PM (IST)
सेवानिवृत्त कर्मी बोले, चुनाव मेनिफेस्टो में शामिल हों हमारी समस्याएं
सेवानिवृत्त कर्मी बोले, चुनाव मेनिफेस्टो में शामिल हों हमारी समस्याएं

जागरण संवाददाता, बठिडा: पंजाब सरकार के विभिन्न बोर्डों व निगमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि पेंशन नहीं मिलने से वह अब नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी घोषणा पत्र में पेंशनरों की मांगों को शामिल करें।

प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कर्मचारी नेता बलजिदर सिंह बराड़, दौलत राय, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह व कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार के 35 से 40 संस्थान हैं, जिनमें से पांच से सात संस्थानों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ही पेंशन मिल रही है, जबकि अन्य बोर्ड निगमों के कर्मचारियों को मजबूरी में ठिठुरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह 35 से 40 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन सरकार के पास उनके लिए पेंशन नहीं थी। पंजाब सरकार खादी बोर्ड, पंजाब मंडी बोर्ड, पीआरटीसी व गोदाम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दे रही है, लेकिन उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान देश में सबके लिए समान है तो उन्हें पेंशन क्यों नहीं दी जा रही है? उन्होंने कहा कि जब कोई सांसद या विधायक एक दिन के लिए चुना जाता है तो उसकी पेंशन उसी समय से लागू होती है, लेकिन 40 साल से सेवा कर चुके लोगों को सरकार पेंशन नहीं दे रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने न केवल कर्मचारियों को बल्कि पंजाब के बेड़े को भी डूबो दिया है। ऐसे में जरूरी है कि अब जो भी नेता वोट मांगने आए वह हमारी मांगें मानने का वादा करे।

chat bot
आपका साथी