झंडा यात्रा के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली

माता चितपूर्णी भुच्चो कैंचियां की ओर वार्षिक झंडा यात्रा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 05:10 PM (IST)
झंडा यात्रा के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली
झंडा यात्रा के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली

संसू, भुच्चो मंडी : मां चितपूर्णी जागरण मंडल भुच्चो मंडी व श्री छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता चितपूर्णी भुच्चो कैंचियां की ओर वार्षिक झंडा यात्रा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर के संस्थापक जोगिदर काका, चेयरमैन पवन बंसल व मैनेजर मनोज मोजी की अगुआई में निकाली गई। इसमें श्री छिन्नमस्तिका नारी शक्ति दल, श्री छिन्नमस्तिका कावड़ संघ, श्री छिन्नमस्तिका मंदिर कमेटी व दृष्टि आई डोनेशन सोसायटी ने सहयोग दिया।

मंडल के सदस्यों ने मंदिर के पुजारी लक्ष्मी नारायण शुक्ला की अगुआई में श्रद्धा से झंडा पूजन करवाया गया। माता के झंडे की अगुआई में निकाली इस विशाल शोभायात्रा में माता की सुंदर पालकी, रथयात्रा व विशेष बरेली बैंड आकर्षण के मुख्य केंद्र थे। इस शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भुच्चो मंडी व आस पास के इलाके के श्रद्धालु नतमस्तक हुए। शोभा यात्रा के दौरान सुंदर सुंदर झांकियां भी पेश की गई। जोगिदर प्रधान वाली गली से शुरू हुई यह यात्रा भुच्चो मंडी की विभिन्न गलियों व बाजारों से होती हुई श्री छिन्नमस्तिका धाम भुच्चो कैंचियां जाकर संपन्न हुई।

जोगिदर काका ने बताया कि 15 फरवरी को भुच्चो मंडी से मा चितपूर्णी धाम हिमाचल प्रदेश के लिए विशाल वार्षिक झंडा यात्रा भुच्चो से रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की रात को ही मां चितपूर्णी धाम हिमाचल प्रदेश में भुच्चो मंडी वालों की धर्मशाला में विशाल जागरण व लंगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा और 16 फरवरी को झंडे माता के दरबार में सजाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी