रजत जयंती महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

रजत जयंती महोत्सव नई बस्ती स्थित भाना मल ट्रस्ट में बड़ी धूमधाम से मनाया गया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 05:04 PM (IST)
रजत जयंती महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब
रजत जयंती महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

संस, बठिडा : श्री श्याम प्रचार मंडल की ओर से 25वां रंग रंगीला श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का रजत जयंती महोत्सव नई बस्ती स्थित भाना मल ट्रस्ट में बड़ी धूमधाम से मनाया गया गया। श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाकर अलौकिक श्रृंगार में सजे बाबा का आशीर्वाद लिया। पूरे पंडाल को रंग बिरंगी लाइटों से बड़े मनमोहक ढंग से सजाया गया। इस महोत्सव में कांग्रेस नेता जैजीत सिह जौहल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, पवन मानी, कृष्ण गर्ग, राजिदर कुमार राजू पवन सिगला, दामोदर मित्तल, सुरेंदर सांवरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मंडल के प्रधान जयपाल मित्तल, कमल गर्ग, अनिल गर्ग, अजय गोयल, मोहित गोयल, प्रिस, दीनदयाल, पंकज, महावीर गर्ग, नीरज गर्ग अनिल गर्ग आदि ने दरबार में सुंदर व्यवस्था संभाली।

इस महोत्सव में खाटू श्याम से पप्पू शर्मा, राजस्थान से सुनीता बागड़ी, गुरूग्राम से नरेश सैनी, बठिडा से दीपक गर्ग व वीएन रसिक ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। बाबा को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान जैजीत सिंह जौहल ने श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से खाटू श्याम में बनाई जा रही धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। जागरण में जूतों की सेवा हरि ओम चरण पादुका सेवा दल और लाइट व टेंट की सेवा सिगला लाइट की ओर से की गई।

संस्था के सचिव केके मित्तल ने बताया कि बठिडा के सभी खाटू श्याम श्रद्धालुओं की ओर से राजस्थान में धर्मशाला का निर्माण किया गया है। इसमें बठिडा से जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने व खाने-पीने का प्रबंध किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी