मानसा में किसान रेल ट्रैक पर बैठे

कृषि विधेयकों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर किसानों ने रेल पटरी पर धरने दिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 11:24 PM (IST)
मानसा में किसान रेल ट्रैक पर बैठे
मानसा में किसान रेल ट्रैक पर बैठे

जागरण संवाददाता, मानसा: कृषि विधेयकों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर किसानों ने रेल पटरी पर धरने दिए। रेल चक्का जाम के पहले दिन हजारों किसानों ने रेलवे स्टेशन बुढलाडा पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसान व मजदूरों को चुनौती दी है। इसका जवाब पंजाब के लोग एकजुट होकर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिश्चितकालीन समय के लिए रेलों का चक्का जाम किया जा रहा है। भाजपा के नेताओं और वर्करों का सामाजिक बायकॉट किया जा रहा है। उधर, मेडिकल प्रैक्टिशनर यूनियन ने धरनास्थल पर मेडिकल कैंप लगाया।

इस मौके पर पीकेयू के सूबा प्रधान रुलदू सिंह मानसा, भाकियू डकौंदा के सूबा प्रधान बूटा सिंह बुर्ज गिल, लोकतांत्रिक किसान सभा के जिला प्रधान छज्जू राम ऋषि, कुल हिद किसान सभा के जिला प्रधान दलजीत सिंह मानशहिया, भाकियू कादियां के हरदेव सिंह कोटधरमूं, भाकियू सिद्धूपुर के मलूक सिंह हीरके, भाकियू मानसा के काका सिंह तलवंडी अकलिया, क्रांतिकारी किसान यूनियन के भजन सिंह घूमन, भाकियू लक्खोवाल के जसकरन सिंह चहल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के जलौर सिंह दूलोवाल, लोकतांत्रिक अधिकार सभा के जिला प्रधान एडवोकेट बलकरन सिंह बल्ली, मेडिकल प्रैक्टिशनर यूनियन के सूबा प्रधान धन्ना मल गोयल, भाकियू डकौंदा के जिला सचिव महिदर सिंह भैणीबाघा, कुल हिद किसान सभा के नेता कृष्ण चौहान ने निभाई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी