केंद्रीय जेल में सात विचारधीन कैदियों से मिले मोबाइल

मार्डन केंद्रीय जेल में सर्च अभियान के दौरान सात विचारधीन कैदियों से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 09:50 PM (IST)
केंद्रीय जेल में सात विचारधीन कैदियों से मिले मोबाइल
केंद्रीय जेल में सात विचारधीन कैदियों से मिले मोबाइल

जासं,बठिडा: माडर्न केंद्रीय जेल में सर्च अभियान के दौरान सात विचारधीन कैदियों से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। थाना कैंट पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना कैंट के सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बिदर सिंह के मुताबिक जेल परिसर में तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न बैरकों से सात मोबाइल फोन बरामद हुए. जिन्हें जब्त कर लिया गया। ये मोबाईल विचाराधी कैदियों मोहम्मद मुस्ताज, अमनप्रीत सिंह निवासी मराहड़ कलां, अमरीक सिंह वासी गांव रायेपुर, शरनहीत सिंह वासी सतोज, मोहनदीप सिंह वासी रामपुरा, गुरप्रीत सिंह वासी बठिडा व मनोज कुमार निवासी पानीपत हरियाणा के पास मिले, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नशा तस्करी के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार मानसा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 12 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने गांव सैदेवाला वासी मनदीप सिंह उर्फ मीता को दो हजार प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया। सीआइए स्टाफ मानसा पुलिस ने लौंगोवाल वासी सुखविदर सिंह व जिला संगरूर के फलेड़ा वासी गुरजीवन सिंह वासी को 180 प्रतिबंधित गोलियां सहित काबू कर थाना सदर बुढलाडा में मामला दर्ज किया। इसी तरह थाना बोहा पुलिस ने सतीके वासी सुखदीप सिंह उर्फ बब्बू को 190 प्रतबिंधित गोलियों, थाना सिटी वन मानसा पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ दीपा को 100 गोलियों, मानसा वासी रमन गर्ग उर्फ दीपू को दस ग्राम हेरोइन, थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने सरदूलगढ़ वासी निर्मल सिंह उर्फ संमी व सिकदरपुरा हरियाणा वासी दिलावर सिंह को 65 बोतल अवैध शराब, थाना बोहा पुलिस ने कासमपुर छीना वासी मनदीप सिंह उर्फ निक्का को 15 बोतल अवैध शराब, थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने झंडा कलां वासी सतनाम सिंह को 25 बोतल अवैध शराब, थाना बरेटा पुलिस ने रल्ली वासी भोला सिंह को 100 लीटर लाहन और थाना बरेटा पुलिस ने रल्ली वासी दमनप्रीत सिंह को 50 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी