जाली सर्टिफिकेट पर पंजाब पुलिस में हुआ भर्ती, साढ़े आठ साल बाद केस दर्ज

पिता की मौत के बाद स्पेशल केस में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए सिपाही के खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 09:55 PM (IST)
जाली सर्टिफिकेट पर पंजाब पुलिस में हुआ भर्ती, साढ़े आठ साल बाद केस दर्ज
जाली सर्टिफिकेट पर पंजाब पुलिस में हुआ भर्ती, साढ़े आठ साल बाद केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बठिडा: पिता की मौत के बाद स्पेशल केस में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए सिपाही के खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस में भर्ती होने के बाद जब सिपाही के कागजातों की जांच करवाई गई तो साढ़े आठ साल चली कार्रवाई के बाद वह जाली पाए गए। इसके आधार पर अब यह कार्रवाई की गई है।

बठिडा के गांव जज्जल निवासी अमनदीप सिंह अपने पिता की मौत के बाद 19 अक्टूबर 2012 को स्पेशल केस के आधार पर नंबर 2321 से सिपाही के पद पर पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था। इसके बाद पांच दिसंबर 2012 को छह उम्मीदवारों के कागजातों की जांच करवाई गई। इसमें पाया गया कि अमनदीप सिंह द्वारा दसवीं का पेश किया गया सर्टिफिकेट रिकार्ड में मौजूद नहीं है। इसके बाद चली लंबी कार्रवाई के आधार पर पुलिस लाइन में भी जांच करवाई गई। 27 अप्रैल 2021 को एएसआइ कौरजीत सिंह ने अपनी रिपोर्ट में भी उक्त सर्टिफिकेट न होने की बात की। इसके बाद पंजाब बोर्ड दफ्तर मोहाली से जांच करवाई गई। 20 मई 2021 की रिपोर्ट में भी सचिव पंजाब बोर्ड ने रिकार्ड न होने का जवाब दिया।

जांच अधिकारी एसआइ संदीप सिंह ने बताया कि अमनदीप सिंह ने नौकरी ज्वाइन करने के समय दसवीं क्लास का जो सर्टिफिकेट पेश किया था, वह जाली निकला। मिनी सचिवालय बठिडा की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत उस पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी