दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस

महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 09:50 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस

जासं,बठिडा: महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को शिपु जौली निवासी पुराना थाना रोड बठिडा ने बताया कि उसकी शादी नितिन सिगला निवासी जैतो मंडी जिला फरीदकोट के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति उसे दहेज लेकर आने के लिए तंग परेशान करने लगा। उसे दहेज लेकर नहीं आने पर मारपीट करने के अलावा धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद नितिन पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब, लाहन की तस्करी व हेरोइन का नशा करते पांच गिरफ्तार जिला पुलिस की विभिन्न थानों की पुलिस ने 105 लीटर लाहन, पांच लीटर अवैध शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो युवकों को हेरोइन पीते हुए काबू किया।

थाना नेहियावाला पुलिस के एएसआइ बलकार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरजीत सिंह निवासी गांव जिदा को 80 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया। वहीं थाना कैनाल कालोनी के एएसआइ गुरदीप सिंह ने गश्त के दौरान रेलवे डिग्गियों के पास बैठकर हेरोइन का सेवन कर रहे अजमेर सिंह निवासी बच्चन कालोनी बठिडा व हैप्पी राम निवासी सुर्खपीर रोड बठिडा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। इसके अलावा थाना तलवंडी साबो के एएसआइ कृष्ण सिंह ने इकबाल सिंह निवासी गांव भांगीवांदर को पांच लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया। वहीं थाना नथाना के एएसआइ सुरजीत सिंह ने कौर सिंह निवासी गांव धुल्ला को 25 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी