व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
गुरुवार सुबह स्थानीय उधमसिंह कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल गुरुवार सुबह स्थानीय उधमसिंह कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सहारा समाजसेवा रामपुरा फूल के सदस्यों द्वारा मृतक की लाश को पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय उधमसिंह कालोनी निवासी 52 वर्षीय जीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह आर्थिक तंगी के चलते गत कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसके चलते गुरुवार सुबह दस बजे के करीब उसने अपने घर के कमरे में लगे रोशनदान से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सहारा समाजसेवा की टीम द्वारा थाना सिटी रामपुरा की पुलिस द्वारा मृतक की लाश को फंदे से उतारकर स्थानीय सिविल अस्पताल के मोर्चरी रुम में पहुंचाया गया।