किसानों के प्रदर्शन में अब गीतकार व गायक भी कर रहे हैं समर्थन

किसान नेताओं का अब विभिन्न संगठनों की ओर से भी समर्थन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:10 AM (IST)
किसानों के प्रदर्शन में अब गीतकार व गायक भी कर रहे हैं समर्थन
किसानों के प्रदर्शन में अब गीतकार व गायक भी कर रहे हैं समर्थन

जागरण संवाददाता, बठिडा : पंजाब सरकार से मानी हुई मांगों का नोटिफिकेशन लागू करवाने के लिए पिछले 21 दिनों से बठिडा में प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं का अब विभिन्न संगठनों की ओर से भी समर्थन किया जा रहा है। वहीं गायक व गीतकार भी किसानों के धरने में पहुंच रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को किसानों के संघर्ष में गीतकार जनक शर्मिला, भिदर डबवाली, मनप्रीत, विजय, अविनाश गोदारा व जस संधू पहुंचे। जबकि इससे पहले किसानों के धरने में गायक गुरविदर बराड़ भी आए थे। वहीं किसानों ने ऐलान किया कि कैप्टन सरकार ने उनके साथ मांगों को पूरा करने का भरोसा तो दे दिया, मगर अभी तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया। जिस कारण उनको संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा 25 तारीख को उनके द्वारा तीव्र संघर्ष किया जाएगा।

इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। किसानों ने बताया कि वह इस समय में प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मीटिगें कर चुके हैं। मगर हर बार मीटिग में कोई हल नहीं निकला। जिस कारण उनको संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसान यूनियन सिद्धपुर के नेता बलदेव सिंह संदोहा ने बताया कि सरकार किसानों के साथ चुनावों से पहले किए किसी भी वादे को पूरा नहीं कर रही। जबकि वादों को पूरा करने में टाल मटोल कर रही है। इसमें एक तो जैतो में पराली के लगे मोर्चे के दौरान शहीद हुए किसान जगसीर सिंह कोटड़ा कोड़ा के परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा आज तक पूरा नहीं किया गया। वहीं बठिडा के गांव मंडीकलां को नगर पंचायत से ग्राम पंचायत बनाने का वादा किया था तो गांव यात्री के वरिदर सिंह का बेसहारा पशुओं के कारण हादसा हो गया था। जिनको भी आज तक पूरा नहीं किया गया। यहां तक कि उक्त मुद्दों पर कई बार मीटिगें भी हो चुकी हैं, जिसके बाद भी कोई हल नहीं हुआ। इस मौके पर अर्जुन सिंह, अंग्रेज सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह, कर्म सिंह, परविदर सिंह, रणजीत सिंह, गुरमेल सिंह, मुख्तियार सिंह, बलराज सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी