पराली जलाने वाले खेतों की जांच करने पहुंची टीम का घेराव

गांव महमा सरकारी में पराली जलाने वाले खेतों की जांच करने के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम का किसानों ने घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 12:54 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 12:54 AM (IST)
पराली जलाने वाले खेतों की जांच करने पहुंची टीम का घेराव
पराली जलाने वाले खेतों की जांच करने पहुंची टीम का घेराव

संसू, गोनियाना मंडी : गांव महमा सरकारी में पराली जलाने वाले खेतों की जांच करने के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम का किसानों ने घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के ब्लॉक प्रधान अमरीक सिंह सिवियां, सुखजीवन सिंह बबली, सुखजीत सिंह, गुरदेव चंद महमा सरकारी, प्रितपाल सिंह, केवल सिंह, हरप्रीत दीना दयोन ने एडीसी (डी) सहित महिमा सरकारी की हलका पटवारी अनुपजीत कौर और बीडीओ भुपिदर सिंह को घेरकर कोटभाई रजवाहे के नजदीक धरना लगा दिया। इस मौके किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। इस दौरान हलका पटवारी ने किसान यूनियन को भरोसा दिलवाया कि वह पराली जलाने वाले खेतों का मुआयना करने नहीं आए परंतु किसानों ने हलका पटवारी से लिखकर लिया कि उन्होंने किसानों पर कोई पर्चा दर्ज नहीं किया।

chat bot
आपका साथी