युवा किसानों दिल्ली संघर्ष के लिए आज होंगे रवाना

केंद्र सरकार की तरफ से पास किए कृषि कानूनों के खिलाफ किए दिल्ली में धरने में शामिल होने गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 10:16 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:16 PM (IST)
युवा किसानों दिल्ली संघर्ष के लिए आज होंगे रवाना
युवा किसानों दिल्ली संघर्ष के लिए आज होंगे रवाना

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो : केंद्र सरकार की तरफ से पास किए कृषि कानूनों के खिलाफ किए दिल्ली में किए जा रहे बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जत्थे लेकर जा रहे है। इस संबंधी भाकियू सिद्धूपुर के तलवंडी साबो के शहरी प्रधान जोत गिल ने बताया कि 26 फरवरी को नौजवान किसानों के बड़े जत्थे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। किसान नेताओें ने बताया कि दिल्ली में बैठे किसानों को 26 फरवरी को तीन महीने पूरे हो जाएंगे। जिसके चलते किसान संघर्ष को ओर बल देने के लिए 26 फरवरी को बड़ी संख्या में नौजवान किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस मौके जोत गिल, भिदर सिंह, जग्गा सरां, करन सिंह, भिदा सिंह, सोनी बाबा, प्रगट सिंह, बेअंत सिंह, मोट सरां, गिप्पी गिल आदि हाजिर थे।

हादसे में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी

संवाद सूत्र, संगत मंडी : दिल्ली किसान मोर्चे से वापिस आते समय बस हादसे दौरान मारे गए गांव घुद्दा के किसानों अजैब सिंह और गुरदास को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धाूपुर व अन्य जत्थेबंदियों की तरफ से गांव घुद्दा में श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस समागम में पहुंचे लोगों की तरफ से दो मिनट का मौन धारण करके मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके किसान नेताओं ने कहाकि दिल्ली किसान मोर्चे दौरान 200 से अधिक किसान मर चुके है परंतु मोदी सरकार अपनी लोक विरोधी नीतियों के कारण इन कानूनों को लागू करने के लिए तत्पर है। नेताओं ने आह्वान किया कि वह सरकार के खिलाफ 27 फरवरी को दिल्ली मोर्चो में होने वाले बड़ी संख्या में शामिल हो गए। श्रद्धांजलि समागम के दौरान 26 जनवरी के प्रोग्राम की आड़ में गिरफ्तार किए किसानों को रिहा करने की मांग की। इस मौके हरजिदर सिंह, लक्ष्मण सेवेवाला, मिट्ठू घुद्दा, अश्विनी घुद्दा, गुरविदर पन्नू, गगदनीप सिंह, अमरीक सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी