किसान हाईवे पर, वाहन चालक लिक सड़कों व गलियों में होते रहे परेशान

हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले में आठ जगहों पर किसानों ने हाईवे जाम किया। बेशक किसानों ने अपने धरने का एलान दो दिन पहले ही कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM (IST)
किसान हाईवे पर, वाहन चालक लिक सड़कों व गलियों में होते रहे परेशान
किसान हाईवे पर, वाहन चालक लिक सड़कों व गलियों में होते रहे परेशान

जागरण संवाददाता, बठिडा : हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले में आठ जगहों पर किसानों ने हाईवे जाम किया। बेशक किसानों ने अपने धरने का एलान दो दिन पहले ही कर दिया था। मगर इसके बाद भी पुलिस प्रशासन लोगों की सुविधा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं कर सका।

बठिडा आने जाने वाले लोग बाहर एरियों में लोगों से ही रास्ते पूछते रहे। किसानों की ओर से अपना सबसे बड़ा धरना बठिडा में आइटीआइ पुल के आगे लगाया गया। जहां पर किसानों के साथ लोगों की काफी बहस होती रही। यहां तक कि एक युवक के साथ तो किसान मारपीट करने तक भी उतरे, मगर कुछ लोगों ने बीच में आकर उसके वापस भेज दिया।

बठिडा में लगाए गए धरने के दौरान यात्रियों को लेकर बस अभी पुल पर पहुंची ही थी कि किसानों ने रास्ता बंद कर दिया। इस कारण बस में सवार यात्रियों को वहीं पर उतार दिया, जिसके बाद उनको एक किलोमीटर तक पैदल तो चलना ही पड़ा। इसके आगे जाने के लिए 10 रुपये आटो ओर अतिरिक्त देने पड़े। इसके अलावा मुख्य सड़कों पर लगाए गए धरनों के कारण वाहन चालक दिन भर परेशान होते रहे। अगर किसी को चंडीगढ़, अमृतसर, मानसा, डबवाली आदि शहरों से बठिडा आना था तो उनको पीछे ही रोक दिया गया, जिसके बाद वह गांवों से होकर बठिडा पहुंचे। वहीं आइटीआइ पुल के पास लगाए गए धरने के दौरान कपिल कुमार ने बताया कि वह किसी काम के लिए जा रहा था। मगर उसको जाने नहीं दिया जा रहा, जिस कारण उसकी किसानों से बहस हुई।

किसानों के धरने के दौरान कीरती किसान यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह हनी, राज्य कार्यकारिणी सचिव हरिदर कौर बिदू, जिला प्रधान शिगारा सिंह मान, महासचिव हरजिदर सिंह बग्गी, जगदेव सिंह जेगेवाला, जगसीर सिंह झुंबा, बसंत सिंह कोठागुरुद्वा, राजविदंर सिंह राजू, सुखदेव सिंह रामपुरा, होशियार सिंह चक्क फतेह सिंह वाला, अमरीक सिंह सिवियां, कुलवंत सिंह रायके कलां, परमजीत कौर के अलावा 31 किसान संगठनों के नेता कुल हिद किसान सभा पंजाब के राज्य वर्किंग प्रधान बलकरन सिंह बराड़, डकौंदा के राज्य प्रधान बूटा सिंह बुर्ज गिल व सुखविदर सिंह बाबा, भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के काका सिंह कोटड़ा, राज्य महासचिव व जिला प्रधान बलदेव सिंह संदोहा, कुल हिद किसान किसान सभा पंजाब के जिला प्रधान हरनेक सिंह आलीके, भारतीय किसान यूनियन मानसा के राज्य उप प्रधान बलविदर सिंह, जिला प्रधान जगसीर सिंह जीदा, कीर्ति किसान यूनियन के जिला प्रधान अमरजीत सिंह हनी व सुखदीप बाठ, जमूहरी किसान सभा के जिला प्रधान तारा सिंह कोटड़ा व बलदेव सिंह, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला प्रधान दारा सिंह व सरूप सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला प्रधान जगदीश सिंह गुमटी कलां व गुरदित्ता सिंह, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी से जिला प्रधान प्रशोत्म मेहराज व रणजीत सिंह, पंजाब किसान यूनियन से गुरतेज मेहराज आदि शामिल हुए। किसानों ने यहां लगाए धरने

किसानों ने बठिडा-मानसा रोड पर गांव माइसर खाना, बठिडा-डबवाली रोड पर संगत मंडी, बठिडा-श्री अमृतसर साहिब रोड पर जीदा टोल प्लाजा, बठिडा-चंडीगढ़ रोड पर लहरा बेगा टोल प्लाजा, बठिडा-चंडीगढ़ रोड पर रामपुरा चौक, रामपुरा-नथाना रोड पर नथाना व भुच्चो-भगता रोड पर गुरुसर के पास धरने लगाए गए।

रूटीन के धरने भी रहे जारी

किसान हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोष जता रहे थे। वहीं रेलवे लाइनों समेत माल, पेट्रोल पंप आदि के आगे चल रहे धरने भी रूटीन की तरह ही जारी रहे। किसानों ने धरने के दौरान आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।

chat bot
आपका साथी