युवाओं को देशभक्ति की के लिए किया प्रेरित

पब्लिक धर्मशाला में आजादी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 05:52 PM (IST)
युवाओं को देशभक्ति की के लिए किया प्रेरित
युवाओं को देशभक्ति की के लिए किया प्रेरित

संस, बठिडा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नई बस्ती में स्थित पब्लिक धर्मशाला में आजादी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मनींदरा भारती ने कहा कि आज के युवा वर्ग भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व राम प्रशाद विस्मिल, चंद्र शेखर आजाद के अलावा अनेक देश भक्त जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों को त्याग कर दिया, उनको भूलता जा रहा है। हमें उनके द्वारा ही आजाद भारत मिला है। लेकिन हम अपने मन के गुलाम हो चुके हैं। आज हमें जरूरत है कि हम अपने मन से युद्ध करें। हमारा मन वासनाएं जैसी बुराइयों के वश में होकर समाज के अनेक गलत कार्य करता है। इस समय मन के इन विकारों के साथ युद्ध कर जीत हासिल करेंगे तो हम आजादी का भरपूर आनंद लेंगे। फिर हमारे मन में अपने देश भारत के प्रति प्रेम निष्ठा और मर मिटने की भावना जागृत होगी। यह भावना सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही नहीं साल के 365 दिन ही होगी। इस अवसर पर युवाओं द्वारा नाटक, कोरियोग्राफी, भंगड़ा, गिद्दा पेश किया गया।

chat bot
आपका साथी