बेटी से मिलने आए परिजनों से ससुरालियों ने की मारपीट

भट्टी रोड स्थित अपनी बेटी से मिलने आए परिजनों से उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 05:47 PM (IST)
बेटी से मिलने आए परिजनों से ससुरालियों ने की मारपीट
बेटी से मिलने आए परिजनों से ससुरालियों ने की मारपीट

जासं, बठिडा : भट्टी रोड स्थित अपनी बेटी से मिलने आए परिजनों से उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने घायल लोगों की शिकायत पर आरोपित ससुरालियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर होमलैंड एंक्लेव बठिडा निवासी वनीता गर्ग ने बताया कि उसकी बेटी पूजा बांसल की शादी आकाश बांसल निवासी भट्टी रोड के साथ सितंबर 2018 में हुई है। शादी के बाद के कुछ दिनों बाद उसके ससुराल वालों ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं मायके से दहेज नहीं लेकर आने पर उसके साथ मारपीट करनी भी शुरू कर दी। बीते दिनों जब वह अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल गए तो आरोपित उनके दामाद आकाश बांसल, उसकी सास नीलम बांसल, ससुर पवन बांसल व ननंद अर्पण बांसल ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति नामजद

महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत देकर माडल टाउन फेस तीन की निवासी सैफाली गर्ग ने बताया कि उसकी शादी निपुंन अग्रवाल निवासी उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसे दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं उसके परिजनों द्वारा दहेज में दिया गया सारा सामान खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत की पड़ताल करने के बाद आरोपित पति निपुंन अग्रवाल पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी