ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

रामपुरा फूल के विद्यार्थियों ने 9 स्वर्ण 7 रजत तथा 4 कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:35 PM (IST)
ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

संस, रामपुरा फूल : गत दिनों आयोजित जोनल एथलेटिक्स मीट में ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल रामपुरा फूल के विद्यार्थियों ने 9 स्वर्ण, 7 रजत तथा 4 कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया। स्कूल के वाईस चेयरमैन अमित सराफ ने बताया कि इन खेलों में गगनदीप सिंह ने 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शाटपुट, वासु सिगला ने 100 मीटर दौड़, हर्षिता ने शाटपुट, दीया, जैसमीन, सतविद्र तथा महकप्रीत ने रिले रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि आरची ने डिस्कस थ्रो, लवप्रीत बांसल ने शाटपुट, गुरशांत सिंह ने हरडलस रेस, विवेकजोत सिंह, जपनीत सिंह, गगनवीर सिंह, सुखमनजोत सिंह ने रिले रेस में रजत पदक जीते। आलमरीत सिंह ने हरडलस, विवेकजोत सिंह ने हाई जंप, सुखमनदीप सिंह ने शाटपुट तथा जैसमीन कौर 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को विभाग के अधिकारियों ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल के चेयरमैन कमलेश सराफ तथा प्रिसिपल सरबजीत कौर सरां ने कोच सुखप्रीत सिंह तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी