उड़िया बस्ती में डेंगू जागरूकता अभियान चलाया

डेंगू जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर डेंगू के प्रति जागरूकता पोस्टर बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 06:58 PM (IST)
उड़िया बस्ती में डेंगू जागरूकता अभियान चलाया
उड़िया बस्ती में डेंगू जागरूकता अभियान चलाया

जासं, बठिडा : समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी बठिडा द्वारा उड़िया बस्ती में डेंगू जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर डेंगू के प्रति जागरूकता पोस्टर बांटे गए। संस्था संस्थापक रमेश मेहता और संजीव जिदल ने बताया की डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास खड़े पानी मे जले हुए तेल का छिड़काव करना चाहिए और शुक्रवार को ड्राई दिन बनाया जाएं। इस दिन हमें अपने घरो में लगे कूलरों और पानी की टंकियों और मनी प्लांट की बोतलों की सफाई करनी चाहिए। घर की छतों पर पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए। पानी की टंकियों को ढककर रखे रात के समय सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। इस मुहिम को कामयाब करने में बठिडा बैगों के चीफ को-ऑर्डिनेटर रमणीक वालिया, विजय ग्रोवर, परमजीत मेहता, सरताज सिंह आदि ने सहयोग दिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी