दिल्ली का रहने वाला एसबीआइ कर्मचारी निकाला कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हररोज बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 05:13 PM (IST)
दिल्ली का रहने वाला एसबीआइ कर्मचारी निकाला कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली का रहने वाला एसबीआइ कर्मचारी निकाला कोरोना पॉजिटिव

जासं,बठिडा : जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हररोज बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है, जिसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 62 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीज 12 होंगे। गोनियाना मंडी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में तैनात यह कर्मचारी मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है और बठिडा सिटी में किराये के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले दिल्ली से वापस आने के बाद बीती पांच जून को इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त होने के बाद उसे घर पर होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं उसके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर सेहत विभाग उन्हें भी होम क्वारंटाइन करने के अलावा उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा है। सिविल सर्जन बठिडा डॉ. अमरीक सिंह संधू ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 62 हो गई है, जिसमें एक्टिव केस 12 है, जोकि सिविल अस्पताल बठिडा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसके अलावा 50 मरीज ठीक होकर अपने स्वस्थ होकर चले गए है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3892 सैंपल लिए जा चुके है, जिसमें 3571 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई, जिसमें 147 की रिपोर्ट अभी पेंडिग है। डॉ. संधू ने अपील कि घर से बाहर निकलते समय सभी सावधानियों का पालन करे। मास्क लाजिमी पाकर रखे और कम से कम छह फीट की दूरी रखे। बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर ना निकलने दे।

chat bot
आपका साथी