थर्मल झील से शव मिला

सुबह स्थानीय थर्मल प्लांट की झील नंबर 1 में एक शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 04:20 PM (IST)
थर्मल झील से शव मिला
थर्मल झील से शव मिला

संस, ब¨ठडा : सुबह स्थानीय थर्मल प्लांट की झील नंबर 1 में एक शव मिला। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के वर्कर संदीप गोयल, मनी शर्मा, संदीप गिल मौके पर पहुंचे और थाना थर्मल पुलिस को सूचना दी। थाना थर्मल के एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और झील में से लाश को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार पुत्र राज कुमार वासी श्रीगगांनगर के तौर पर हुई। पारिवारिक सूत्रों अनुसार अनिल कुमार 4 दिन से घर से गायब था और वह मानसिक परेशान था। थाना थर्मल ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी।

chat bot
आपका साथी