हरमंदर, राजू सरां सहित कांग्रेस ने पांच और दिग्गजों को मैदान में उतारा

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 06:58 AM (IST)
हरमंदर, राजू सरां सहित कांग्रेस ने पांच और दिग्गजों को मैदान में उतारा
हरमंदर, राजू सरां सहित कांग्रेस ने पांच और दिग्गजों को मैदान में उतारा

जागरण संवाददाता, बठिडा : नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीते शनिवार को कांग्रेस ने 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। अब तक कांग्रेस 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से जारी सूची के अनुसार दो बार पार्षद रह चुके मास्टर हरमंदर सिंह संधू को वार्ड नंबर 28 से मैदान में उतारा गया है। पूर्व पार्षद शाम लाल जैन को वार्ड नंबर 24 से उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड नंबर 30 से ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव बलजिदर ठेकेदार को भी प्रत्याशी बनाया है। दो बार पार्षद रह चुके बलजीत सिंह राजू सरां को वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पवन मारी की पत्नी प्रवीण गर्ग को 31 नंबर वार्ड से मैदान में उतारा है। शनिवार को वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने नगर निगम चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। कांग्रेस अब तक अपने दिग्गज उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए अधिकतर प्रत्याशी पहले भी दो दो बार पार्षद रह चुके हैं।

निगम के 50 वार्डों में से कांग्रेस पार्टी अब तक 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल का कहना है कि आने वाले दिनों में तीसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करके बठिडा में अपना मेयर बनाएगी। रविवार को वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने विभिन्न जनसभाओं में इन प्रत्याशियों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 53 साल में बठिडा में एक बार भी कांग्रेस की कमेटी नहीं बन सकी है। इसलिए इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार भी है और सरकार की ओर से शहर में अनेक विकास कार्य भी करवाए हैं। अगर इस बार कांग्रेस का मेयर बन जाए तो सोने पर सुहागा वाली बात होगी।

chat bot
आपका साथी