फतेह कॉलेज में 51 यूनिट रक्त एकत्रित

फतेह ग्रुप ने स्वर्गीय प्रताप सिंह की पहली बरसी पर कॉलेज के रेड रिबन क्लब व एनएसएस वालंटियरों की ओर से सहारा क्लब रामपुरा और सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग से रक्तदान कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 12:01 AM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 12:01 AM (IST)
फतेह कॉलेज में 51 यूनिट रक्त एकत्रित
फतेह कॉलेज में 51 यूनिट रक्त एकत्रित

संस, रामपुरा फूल : फतेह ग्रुप ने स्वर्गीय प्रताप सिंह की पहली बरसी पर कॉलेज के रेड रिबन क्लब व एनएसएस वालंटियरों की ओर से सहारा क्लब रामपुरा और सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग से रक्तदान कैंप लगाया जिसमें लड़कियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान पुषपिदर सिंह सारो ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। वहीं कॉलेज चेयरमैन ने रक्तदान करने वाली छात्राओं की हौंसला अफजाई करते पहली बार रक्तदान करने वाली लड़कियों को शाबाशी दी। उन्होंने लड़कियों द्वारा रक्तदान करने की प्रवृत्ति को ऐतिहासिक करार दिया। इस मौके सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं कुलविदर सिंह भुल्लर ने फतेह कॉलेज के प्रयास की सराहना करते हुए वालंटियरों को समाजसेवा के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। कैंप में अलग अलग कक्षाओं की छात्राओं और स्टाफ ने 51 यूनिट रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी