भोग पर लगाया रक्तदान कैंप

समाजसेवी संस्था साथी वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रधान जतिदर गोगिया के पिता नानकचंद की आत्मिक शांति के लिए रखे भोग के मौके पर रक्तदान कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 12:03 AM (IST)
भोग पर लगाया रक्तदान कैंप
भोग पर लगाया रक्तदान कैंप

जागरण संवाददाता, बठिडा : समाजसेवी संस्था साथी वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रधान जतिदर गोगिया के पिता नानकचंद की आत्मिक शांति के लिए रखे भोग के मौके पर रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें रिश्तेदारों व दोस्तों ने रक्तदान करके नानकचंद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कैंप में 21 लोगों ने रक्तदान किया। निखिल गोगिया, अंशुल गेरा, अनुज अरोड़ा, कृष्ण कुमार ने पहली बार रक्तदान किया। इसके इलावा संस्था सचिव रविकांत अरोड़ा ने 44वीं बार व महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस मौके संस्था सदस्य व पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी