सदस्यता अभियान का शिविर लगाया

युवा मोर्चा की ओर से मेहना चौक में सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 05:02 PM (IST)
सदस्यता अभियान का शिविर लगाया
सदस्यता अभियान का शिविर लगाया

जागरण संवाददाता, बठिडा : छह जुलाई से भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मेहना चौक में सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया। भाजयुमो के जिला महामंत्री संदीप अग्रवाल व रवि मौर्य ने बताया कि चल रहे सदस्यता अभियान के तहत युवा मोर्चा की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और भाजपा की विकास नीति बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। जबकि प्रधान आशुतोष तिवाड़ी ने बताया कि 20 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत जगह जगह शिविर लगाकर लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर सुरिदर राणा, कुलविदर सिंह, अशोक, अरुण, समीर, तीर्थ सिंह आदि शामिल थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी