मंडल प्रधानों को वार्डो की वोटर लिस्ट जारी की

भाजपा शहरी की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष विनोद बिटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 05:45 AM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 05:45 AM (IST)
मंडल प्रधानों को वार्डो की वोटर लिस्ट जारी की
मंडल प्रधानों को वार्डो की वोटर लिस्ट जारी की

हाईलाइट्स

- भाजपा शहरी की विशेष बैठक में नगर निगम चुनाव पर बनाई रणनीति

- सीनियर भाजपा नेताओं की अलग-अलग मंडलों में जिम्मेदारियां तय की

जागरण संवाददाता, बठिडा : भाजपा शहरी की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष विनोद बिटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित हुए। भाजपा पंजाब के प्रवक्ता अशोक भारती विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान बठिडा कारपोरेशन के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी मंडल प्रधानों को वार्डों की वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। जिला प्रधान ने सभी मंडल प्रधानों को वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठकें करने को कहा व साथ ही हर वार्ड में भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की सूचियां जल्द बनाने की बात कही। अशोक भारती ने नगर निगम चुनाव से संबंधित कुछ जरूरी बातें बताई व चुनाव लड़ने के लिए उत्साहित किया। जिला महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशों व जिला प्रभारी विनोद गुप्ता से विचार करके सभी सीनियर भाजपा नेताओं की अलग-अलग मंडलों में जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं ताकि आपस में तालमेल बेहतर ढंग से बना सकें। बिटा ने कहा, भाजपा का हर एक कार्यकर्ता निगम चुनाव के लिए उत्साहित है व सभी 50 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार उतारेगी। बैठक में प्रदेश सचिव युवा मोर्चा आशुतोष तिवाड़ी, पूर्वी मंडल के नरेश मेहता, महामंत्री अनूप, लव सचदेवा, पश्चिम मंडल के जयंत शर्मा, महामंत्री हरीश कुमार, दक्षिण मंडल के सुखबीर चौधरी, महामंत्री दीपक आहूजा, मध्य मंडल के मदन लाल, महामंत्री रविदर कुमार, प्रदेश युवा मोर्चा के आइटी सेल के सह संयोजक रवि मोर्या उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी